कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों के लिए कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग विकल्प उपलब्ध कराने के लिए ड्रिवन (Drivn) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत ड्रिवन (Drivn) इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन अपनाने वाले फ्लीट ऑपरेटरों और कारोबारों के लिए फाइनेंसिंग, लीजिंग और फ्लीट ओनरशिप से जुड़ी एंड-टू-एंड सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर शुरुआती पूंजीगत खर्च को कम करना और व्यवसायों के लिए ईवी अपनाने को आसान बनाना है।
यह समझौता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के Alternate Energy प्रमुख Niruban M और ड्रिवन (Drivn) की चीफ बिज़नेस ऑफिसर और को-फाउंडर Co-founder Alpna Jain ने किया। दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक ट्रकों और बसों के लिए ज्यादा लचीले भुगतान विकल्प उपलब्ध कराकर भारत में जीरो-एमिशन कमर्शियल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर काम करेंगी।
अशोक लेलैंड मार्केटिंग प्रमुख सुदीप धली ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी कंपनी के इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को देशभर के कारोबारों के लिए अधिक सुलभ बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन आधुनिक तकनीक और बेहतर टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) के साथ ग्राहकों की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
ड्रिवन की सीबीओ और को-फाउंडर अल्पना जैन (Alpna Jain) ने कहा कि यह साझेदारी कारोबारों को आसान और उनकी जरूरत के अनुसार वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि ड्रिवन (Drivn) का लक्ष्य इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन खरीदने और संचालित करने की प्रक्रिया को सरल, सुलभ और अधिक लाभदायक बनाना है।