Attero ने लॉन्च किया UNFCCC-प्रमाणित कार्बन क्रेडिट्स

Attero ने लॉन्च किया UNFCCC-प्रमाणित कार्बन क्रेडिट्स

Attero ने लॉन्च किया UNFCCC-प्रमाणित कार्बन क्रेडिट्स
एटेरो ने अपने UNFCCC-प्रमाणित ई-वेस्ट कार्बन क्रेडिट (CERs) वैश्विक संगठनों के लिए उपलब्ध कराए हैं। यह पहल कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देगी।

भारत की सबसे बड़ी क्रिटिकल मिनरल्स कंपनी और अर्बन माइनिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एटेरो (Attero) ने घोषणा की है कि अब दुनिया भर के संगठन उसके UNFCCC (United Nations Framework Convention on Climate Change) में पंजीकृत Clean Development Mechanism (CDM) Project 9739 के तहत उत्पन्न Certified Emission Reductions (CERs) तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, CDM Project 9739 दुनिया का पहला और एकमात्र UNFCCC-पंजीकृत एवं सत्यापित कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट है, जो AMS-III.BA पद्धति के तहत ई-वेस्ट से मैटिरियल की रिकवरी और रिसाइक्लिंग पर आधारित है।

एटेरो (Attero) का कहना है कि इस परियोजना के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे CERs केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग, क्रिटिकल मिनरल रिकवरी और सर्कुलर इकोनॉमी को भी बढ़ावा देते हैं। इससे कंपनियों को उच्च गुणवत्ता वाले और विश्वसनीय कार्बन क्रेडिट्स मिलेंगे, जो उनकी ESG और डीकार्बोनाइजेशन रणनीतियों को मजबूत करेंगे।

एटेरो (Attero) के सीईओ और सह-संस्थापक नितिन गुप्ता ने कहा कि अब कंपनियां केवल कार्बन क्रेडिट की संख्या नहीं, बल्कि उनकी क्वालिटी और विश्वसनीयता पर अधिक ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि CDM Project 9739 उन्नत रीसाइक्लिंग तकनीकों और टिकाऊ सप्लाई चेन विकसित करने की दिशा में कंपनी के वर्षों के नवाचार का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि एटेरो की स्वामित्व वाली तकनीकें, जिन्हें 50 से ज्यादा वैश्विक पेटेंट का सपोर्ट प्राप्त है, 98% से ज्यादा रिकवरी दक्षता के साथ महत्वपूर्ण खनिजों को पुनर्प्राप्त करती हैं और बैटरी सामग्रियों में 99.9% से अधिक शुद्धता सुनिश्चित करती हैं।

कंपनी के अनुसार, दुनिया में हर वर्ष 6 करोड़ टन से अधिक ई-वेस्ट उत्पन्न होता है, जिससे यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली अपशिष्ट श्रेणी बन गई है। प्रत्येक कार्बन क्रेडिट एक टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य (CO₂e) उत्सर्जन में कमी का प्रतिनिधित्व करता है।

एटेरो (Attero) का मानना है कि जैसे-जैसे वैश्विक कार्बन बाजार का विस्तार हो रहा है और कंपनियां उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन ऑफसेट्स को प्राथमिकता दे रही हैं, वैसे-वैसे उसके UNFCCC-प्रमाणित कार्बन क्रेडिट्स संगठनों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ-साथ सर्कुलर इकोनॉमी, जिम्मेदार संसाधन रिकवरी और क्रिटिकल मिनरल सुरक्षा को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities