Keto Motors ने लॉन्च की Urbanova KE9 ई-बस

Keto Motors ने लॉन्च की Urbanova KE9 ई-बस

Keto Motors ने लॉन्च की Urbanova KE9 ई-बस
कीटो मोटर्स ने अर्बानोवा KE9  इलेक्ट्रिक बस लॉन्च कर भारत के कमर्शियल ई-बस बाजार में कदम रखा है। कंपनी तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का निवेश कर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाएगी और 2,000 से ज्यादा रोजगार सृजित करेगी।

हैदराबाद स्थित कीटो मोटर्स (Keto Motors) ने भारत के कमर्शियल इलेक्ट्रिक बस बाजार में प्रवेश करते हुए अपनी नई Urbanova KE9 इलेक्ट्रिक बस लॉन्च की है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने अपनी पहली बस अपने ऑपरेटिंग पार्टनर को भी सौंपी। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने कमर्शियल ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

साल 2018 में स्थापित कीटो मोटर्स ने कहा कि उसकी संस्थापक टीम भारत में इलेक्ट्रिक बस इकोसिस्टम के शुरुआती विकास का हिस्सा रही है और उसी अनुभव के आधार पर कंपनी अब कमर्शियल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।

कंपनी तेलंगाना में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का भी विस्तार कर रही है। दिसंबर 2025 में तेलंगाना सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत Keto Motors लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के जरिए जडचेरला स्थित मौजूदा प्लांट का विस्तार किया जाएगा और तेलंगाना ईवी मोबिलिटी वैली में एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट स्थापित किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 9-मीटर इलेक्ट्रिक बसों का उत्पादन बढ़ाना और 2,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना है।

अर्बानोवा KE9 (Urbanova KE9) एक 9-मीटर लंबी बैटरी इलेक्ट्रिक बस है, जिसमें 31 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के अनुसार, यह बस पूरी तरह भरी होने की स्थिति में 150 किलोमीटर से अधिक की प्रमाणित ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है और इसकी अधिकतम गति 80 किमी/घंटा है। बस में इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक पावर स्टीयरिंग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रीजनरेटिव ब्रेकिंग और डिस्क ब्रेक जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

बस के साथ कंपनी ने KETO Connected नामक डिजिटल फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म भी पेश किया है, जिसे ROQIT के सहयोग से विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म रियल-टाइम वाहन स्वास्थ्य निगरानी, बैटरी एनालिटिक्स, रिमोट डायग्नोस्टिक्स और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, कंपनी ने बैटरी सिस्टम, पावरट्रेन तकनीक और चेसिस इंजीनियरिंग के लिए ताइवान की TRON Energy Technology के साथ साझेदारी की है।

अर्बनोवा KE9 को ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (GARC) Urbanova KE9 को Global Automotive Research Centre (GARC) से CMVR टाइप अप्रूवल प्रमाणन भी प्राप्त हुआ है, जो वाहन के सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि करता है।

कीटो मोटर्स (Keto Motors) के निदेशक वेंकटेश चल्ला ने कहा कि Urbanova KE9 का लॉन्च केवल एक नई इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह भारत के लिए एक व्यापक कमर्शियल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में कंपनी के अगले विकास चरण की शुरुआत भी है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities