Balwaan Krishi ने सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 100 करोड़ रुपये

Balwaan Krishi ने सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 100 करोड़ रुपये

Balwaan Krishi ने सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 100 करोड़ रुपये
इस फंडिंग का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में कंपनी की अगली ग्रोथ को तेज करने के लिए किया जाएगा।


एग्रीकल्चरल मशीनरी कंपनी Balwaan Krishi ने सीरीज बी फंडिंग राउंड में 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड की अगुवाई First Bridge India Growth Fund Private Equity ने की, जबकि अन्य इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस ट्रांजैक्शन में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Right Pillar Advisors ने सलाहकार की भूमिका निभाई।

कंपनी के अनुसार, नई फंडिंग का इस्तेमाल तीन प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में किया जाएगा। इनमें घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार, दक्षिण भारत में Balwaan के डीलर और सर्विस नेटवर्क को मजबूत करना और अगली पीढ़ी के फार्म इक्विपमेंट का विकास शामिल है। इन नए उपकरणों में प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और IoT जैसी सुविधाएं होंगी। इनमें Power Weeders, Battery Sprayers और अन्य मैकेनाइजेशन सॉल्यूशंस शामिल हैं।

2016 में भाई रोहित बजाज और शुभम बजाज ने कंपनी की शुरुआत की थी। Balwaan Krishi 10,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कीमत वाले कृषि उपकरण उपलब्ध कराती है। कंपनी का हाइब्रिड B2B और B2C डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल है, जिसके तहत उत्तर भारत में 800 से ज्यादा डीलर्स हैं। इसके साथ ही कंपनी की ई-कॉमर्स मौजूदगी भी लगातार बढ़ रही है। अब कंपनी दक्षिण भारत में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

Balwaan Krishi बढ़ाएगी मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क

कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ बजाज ने कहा, “भारत के छोटे और सीमांत किसान लगातार बढ़ती लेबर कॉस्ट और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के दबाव का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद सस्ती मैकेनाइजेशन तक उनकी पहुंच अभी भी सीमित है। 4 लाख से ज्यादा किसान पहले ही Balwaan की मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो सस्ती मैकेनाइजेशन की मांग को दिखाता है। हमने इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए Balwaan का निर्माण किया है और ऐसे प्रैक्टिकल व भरोसेमंद उपकरण तैयार किए हैं, जिन्हें किसान आसानी से खरीद सकें। यह फंडिंग हमें मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने, अपनी पहुंच बढ़ाने और भारतीय खेती की जरूरतों के अनुसार नए प्रोडक्ट तैयार करने में मदद करेगी।”

First Bridge Investment Managers के मैनेजिंग पार्टनर विशाल गुप्ता ने कहा, “Balwaan एक बड़े संभावित बाजार, बढ़ती फार्म मैकेनाइजेशन अपनाने की दर और ग्राहकों की साबित मांग के बीच काम करती है। कंपनी ने किफायती और किसानों पर केंद्रित प्रोडक्ट्स, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और छोटे व सीमांत किसानों के बीच मजबूत पकड़ के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारा मानना है कि ये खूबियां Balwaan को टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ाने और फार्म मैकेनाइजेशन बाजार में लंबे समय के लिए मजबूत स्थिति बनाने में मदद कर सकती हैं।”

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities