Multiples Alternate Asset Management, Brahma AI में 150 मिलियन डॉलर के फंडिंग राउंड का नेतृत्व कर रही है। Brahma AI एंटरप्राइज ऑडियोविजुअल कंटेंट के लिए एआई-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम है। Multiples इस राउंड में प्रेफर्ड शेयर्स जारी किए जाने के जरिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर रही है।
Brahma AI का प्लेटफॉर्म एंटरप्राइज कंटेंट इंटेलिजेंस, एआई-पावर्ड क्रिएशन, डिजिटल ह्यूमन्स, मल्टीलिंगुअल लोकलाइजेशन और वर्कफ्लो ऑटोमेशन को एक साथ जोड़ता है। यह प्लेटफॉर्म कंपनी के Mind² अप्रोच पर आधारित है, जिसमें ह्यूमन क्रिएटिविटी को मशीन इंटेलिजेंस के साथ जोड़ा जाता है।
Brahma AI के प्लेटफॉर्म में कई एआई टेक्नोलॉजी शामिल
Brahma AI के ग्राहकों में Warner Bros., NBA और Mayo Clinic शामिल हैं, जबकि Google, Hakuhodo और DNEG इसके इकोसिस्टम पार्टनर्स हैं। कंपनी की टेक्नोलॉजी को 2026 Technology & Engineering Emmy Award भी मिला है।
इस फंडिंग का इस्तेमाल Brahma AI के रिसर्च एंड डेवलपमेंट, ग्लोबल मार्केट एक्सपैंशन और टैलेंट व प्रोसेस डेवलपमेंट में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। वहीं, Multiples अमेरिका में अपनी ऑरिजिनेशन कैपेबिलिटीज का विस्तार कर रही है।
Multiples की फाउंडर, एमडी और सीईओ रेणुका रामनाथ ने कहा, “BRAHMA AI ऐसे समय में कई अरब डॉलर के बड़े मार्केट अवसर को संबोधित कर रही है, जब एंटरप्राइज यह बुनियादी तौर पर दोबारा सोच रहे हैं कि कंटेंट कैसे बनाया, लोकलाइज, मैनेज और डिस्ट्रीब्यूट किया जाए।”