भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने Sovereign Data Centre Infrastructure से जुड़े अवसरों को मिलकर आगे बढ़ाने के लिए Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के तहत BEL और C-DAC मिलकर पूरी तरह स्वदेशी, इंटीग्रेटेड और Sovereign Technology Stack तैयार करने की दिशा में काम करेंगे। इसका उद्देश्य देश की घरेलू ICT क्षमता को हाई-स्टेक्स नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल के लिए प्रदर्शित करना है। यह साझेदारी वर्तमान और भविष्य के रणनीतिक महत्व वाले कार्यक्रमों के लिए स्वदेशी डिजाइन और डेवलपमेंट, सिस्टम इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और प्रोडक्शन पर फोकस करेगी।
BEL बनेगा System Integrator, C-DAC निभाएगा टेक्नोलॉजी पार्टनर की भूमिका
इस साझेदारी में BEL System Integrator के रूप में काम करेगा, जबकि C-DAC टेक्नोलॉजी पार्टनर की भूमिका निभाएगा। C-DAC इस प्रोजेक्ट के लिए स्वदेश में विकसित किए गए प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा। दोनों संस्थान मिलकर देश में Sovereign Data Centre Infrastructure से जुड़ी टेक्नोलॉजी और सिस्टम क्षमता को मजबूत करने पर काम करेंगे।
MoU पर BEL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अनूप कुमार राय और C-DAC के डायरेक्टर जनरल माघेश एथिराजन (Magesh Ethirajan) ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।