BikeWo का Commerce Forever के साथ EV साझेदारी पर ध्यान

BikeWo का Commerce Forever के साथ EV साझेदारी पर ध्यान

BikeWo का Commerce Forever के साथ EV साझेदारी पर ध्यान
कंपनी दिल्ली-NCR, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 2,500 तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तैनाती के अवसर तलाश रही है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी बाइकवो ग्रीन टेक लिमिटेड ने अपने मौजूदा रणनीतिक साझेदार कॉमर्स फॉरएवर के साथ साझेदारी पर नए सिरे से ध्यान दिया है। यह कदम कंपनी की Energy & Mobility Infrastructure (EMI) प्लेटफॉर्म विकसित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। दोनों कंपनियों ने जून 2025 में एक रणनीतिक MoU किया था, जिसके तहत दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए करीब 1,500-2,500 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन तैनात करने की योजना बनाई गई थी।

यह साझेदारी शुरुआत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स पर केंद्रित थी। अब बाइकवो ईवी फ्लीट ऑपरेशंस, व्हीकल लीजिंग, लॉजिस्टिक्स और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है। कंपनी के अनुसार, कॉमर्स फॉरएवर (Commerce Forever) के साथ अवसर उसकी विकसित हो रही ईएमआई (EMI) रणनीति के अनुरूप है।

बाइकवो (BikeWo)  का मानना है कि 2,500 तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का फ्लीट व्हीकल खरीद, फाइनेंसिंग, इंश्योरेंस, चार्जिंग, मेंटेनेंस और फ्लीट मैनेजमेंट में बेहतर इकोनॉमी ऑफ स्केल बनाने में मदद कर सकता है। इससे एसेट यूटिलाइजेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में भी सुधार की संभावना है। साझेदारी के तहत ईवी डिप्लॉयमेंट, राइडर ऑनबोर्डिंग, टेक्नोलॉजी आधारित फ्लीट मैनेजमेंट, रूट मैनेजमेंट और Commerce Forever के B2B ई-कॉमर्स सप्लाई चेन नेटवर्क के लिए ऑपरेशनल सपोर्ट शामिल है।

कंपनी अपनी रीजनल ऑपरेशनल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अन्य रणनीतिक अवसरों का भी मूल्यांकन कर रही है। इनमें दिल्ली स्थित पॉज़िटिव मोबिलिटी (PositiEV Mobility) का मूल्यांकन भी शामिल है, जो उत्तर भारत में बड़े फ्लीट डिप्लॉयमेंट की जरूरतों को पूरा करने में बाइकवो की मदद कर सकती है।

बाइकवो कॉमर्स फॉरएवर के साथ इस अवसर को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। भविष्य में वाहनों की तैनाती वास्तविक मांग, यूनिट इकनॉमिक्स, व्यावसायिक व्यवहार्यता और पूंजी आवंटन की प्राथमिकताओं के आधार पर की जाएगी। बाइकवो ग्रीन टेक (BikeWo Green Tech) के सीईओ हितेन पाल सकलानी ने कहा कि 2,500 तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संभावित तैनाती से कंपनी को खरीद, फाइनेंसिंग, मेंटेनेंस और फ्लीट ऑपरेशंस में बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी हासिल करने का अवसर मिलेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities