EMotorad ने Mercedes-AMG PETRONAS ई-बाइक लॉन्च की

EMotorad ने Mercedes-AMG PETRONAS ई-बाइक लॉन्च की

EMotorad ने Mercedes-AMG PETRONAS ई-बाइक लॉन्च की
ई-मोटोरैड ने भारत में आधिकारिक Mercedes-AMG PETRONAS इलेक्ट्रिक साइकिल रेंज लॉन्च करने के लिए मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप की है।

इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता ई-मोटोरैड (EMotorad) ने भारत में आधिकारिक Mercedes-AMG PETRONAS इलेक्ट्रिक बाइक रेंज लॉन्च करने के लिए मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी भारत में तीन अलग-अलग ई-बाइक मॉडल्स की स्थानीय असेंबली करेगी।

समझौते के तहत ई-मोटोरैड देशभर में इन ई-बाइक्स की आफ्टर-सेल्स सर्विस, सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई भी संभालेगी। इन उत्पादों की बिक्री चुनिंदा Mercedes-Benz डीलरशिप के जरिए की जाएगी, जिससे ग्राहकों को कंपनी के मौजूदा लग्जरी कार रिटेल नेटवर्क के भीतर बिक्री और सर्विस की सुविधा मिलेगी।

ई-मोटोरैड (EMotorad) के को-फाउंडर और सीईओ कुणाल गुप्ता ने कहा कि इस रेंज की तीनों ई-बाइक्स वैश्विक स्तर पर अपनी तरह की अनूठी हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसी साझेदारियों के जरिए ई-बाइक में मौजूद अत्याधुनिक तकनीक को भारतीय बाजार में लाने में सक्षम हो रही है।

मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ  संतोष अय्यर ने कहा कि भारत में AMG F1 PETRONAS ई-बाइक्स की लॉन्चिंग AMG ब्रांड का स्वाभाविक विस्तार है। उनके अनुसार, ये प्रीमियम ई-बाइक्स AMG ग्राहकों और प्रशंसकों को परफॉर्मेंस, डिजाइन और क्राफ्ट्समैनशिप से जुड़े ब्रांड DNA से जोड़ने का काम करेंगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities