ACMA ने Sriram Viji को बनाया नया प्रेसिडेंट

ACMA ने Sriram Viji को बनाया नया प्रेसिडेंट

ACMA ने Sriram Viji को बनाया नया प्रेसिडेंट
एसीएमओ ने 2026-27 कार्यकाल के लिए ब्रेक्स इंडिया के एमडी श्रीराम विजी को नया प्रेसिडेंट और अंजलि सिंह को President-Designate नियुक्त किया है।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) ने ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Brakes India Pvt. Ltd.)  के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीराम विजी को 2026-27 कार्यकाल के लिए नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वहीं, आनंद ग्रुप और गैब्रिएल इंडिया की एगजीक्यूटीव चेयरपर्सन अंजलि सिंह को President-Designate बनाया गया है।

नई लीडरशिप का स्वागत करते हुए ACMA के डायरेक्डर जेनरल Director General विनी मेहता ने कहा कि श्रीराम विजी (Sriram Viji) और अंजलि सिंह का व्यापक उद्योग अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण ऑटो कंपोनेंट सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि दोनों का नेतृत्व भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और तेजी से बदलते मोबिलिटी लैंडस्केप के बीच ACMA को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

मेहता के अनुसार, एसीएमए (ACMA)  सरकार और उद्योग जगत के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने, सप्लाई चेन में विविधता लाने, महत्वपूर्ण कच्चे माल तक पहुंच बेहतर करने और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देगा।

एसीएमए के नए प्रेसिडेंट श्रीराम विजी (President Sriram Viji)  ने कहा कि ऐसे समय में संगठन का नेतृत्व करना सम्मान की बात है, जब भारत ग्लोबल ऑटोमोटिव वैल्यू चेन में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एसीएमए (ACMA) की प्राथमिकता घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) तथा इनोवेशन में निवेश को बढ़ावा देना होगी। साथ ही, पूरे उद्योग में सस्टेनेबिलिटी को शामिल करने पर भी जोर दिया जाएगा।

विजी (Viji) ने कहा कि इलेक्ट्रिक, कनेक्टेड और न्यू-एनर्जी मोबिलिटी के बढ़ते अवसरों के बीच उद्योग को केवल बदलाव के अनुरूप ढलने के बजाय बदलाव को दिशा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि एसीएमए (ACMA) अपने सदस्यों के साथ मिलकर भारत को हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग और नेक्स्ट-जेनरेशन मोबिलिटी सॉल्यूशंस के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम करेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities