फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी और दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए दोपहिया वाहनों, फाइनेंसिंग और रोड सेफ्टी ट्रेनिंग को आसान बनाने के लिए साझेदारी की है। इसके तहत स्विगी फ़ूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट (Instamart) से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स को हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के दोपहिया वाहन खरीदने के लिए विशेष ऑफर और फाइनेंसिंग विकल्प मिलेंगे।
इस साझेदारी के तहत डिलीवरी पार्टनर्स स्विगी ऐप के जरिए अपनी पसंद का Hero मॉडल चुन सकेंगे और Hero डीलरशिप पर एक्सक्लूसिव प्राइसिंग का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें 90% तक Loan-to-Value (LTV) और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर फाइनेंसिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य डिलीवरी पार्टनर्स के लिए दोपहिया वाहन खरीदने की लागत और अन्य बाधाओं को कम करना है।
साझेदारी के तहत हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) देशभर में स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Ride Safe India CSR initiative के तहत रोड सेफ्टी ट्रेनिंग भी आयोजित करेगी। गुरुग्राम स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के Traffic Training Park में एक ट्रेनिंग सेशन के साथ इस साझेदारी की शुरुआत हुई। इसमें डिलीवरी पार्टनर्स को फुल-फेस हेलमेट, मेडिकल किट, सर्टिफिकेट और रिफ्लेक्टिव सेफ्टी वेस्ट दिए गए। ट्रेनिंग में सुरक्षित ड्राइविंग, संभावित खतरों की पहचान, ट्रैफिक नियमों का पालन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे विषय शामिल होंगे।
वाहन खरीदने की प्रक्रिया को स्विगी ऐप और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के सिस्टम के बीच API इंटीग्रेशन के जरिए सपोर्ट किया जाएगा। डिलीवरी पार्टनर ऐप पर अपनी पसंद का वाहन रजिस्टर कर संबंधित प्रोडक्ट और फाइनेंस लाभ देख सकेंगे। इसके बाद वे चुनी गई Hero MotoCorp डीलरशिप पर जाकर डेडिकेटेड कस्टमर सपोर्ट के जरिए खरीद प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। स्विगी के फ़ूड मार्केटप्लेस के सीओओ सौरव गोयल और हीरो मोटोकॉर्प के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर आशुतोष वर्मा ने कहा कि यह साझेदारी डिलीवरी पार्टनर्स को बेहतर मोबिलिटी, फाइनेंसिंग और सुरक्षित राइडिंग की सुविधा देने में मदद करेगी।