जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover (JLR) ने भारत में अपनी पहली पूरी तरह बैटरी-इलेक्ट्रिक रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (SUV Range Rover Electric) लॉन्च कर दी है। यह लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि रेंज रोवर (Range Rover) ब्रांड के पांच दशक से ज्यादा लंबे इतिहास में यह पहला मॉडल है जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर आधारित है। नई इलेक्ट्रिक SUV को पेट्रोल V8 के समान पावर डिलीवरी देने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया गया है।
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में दो 260 kW परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 405 kW का पावर और 850 Nm का टॉर्क पैदा करती हैं। SUV केवल 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, 80 से 120 किमी/घंटा की ओवरटेकिंग एक्सीलरेशन केवल 2.7 सेकंड तक हो सकती है।
मोटर्स में सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक माइक्रोसेकंड में स्विचिंग स्पीड प्रदान करती है, जिससे अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों में मोटर की दक्षता बेहतर होती है।
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में 118.5 kWh की लिथियम-आयन डबल-स्टैक बैटरी दी गई है, जिसमें 344 प्रिजमैटिक सेल हैं। यह बैटरी 800-वोल्ट आर्किटेक्चर पर आधारित है।
कंपनी के अनुसार, SUV WLTP साइकिल में 600 किमी तक की रेंज दे सकती है, जबकि स्टैंडर्डाइज्ड परिस्थितियों में वास्तविक उपयोग के लिए लगभग 535 किमी की रेंज का अनुमान है।
350 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक करीब 22 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 220 किमी की रेंज हासिल की जा सकती है। 800V सिस्टम स्प्लिट-चार्जिंग क्षमता भी प्रदान करता है।
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) को केवल रोड परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि ऑफ-रोड क्षमता को ध्यान में रखकर भी विकसित किया गया है। इसमें Integrated Traction Management (ITM) सिस्टम है, जो 50 मिलीसेकंड के भीतर मोटर रिस्पॉन्स को नियंत्रित करता है।
इसके साथ Intelligent Driveline Dynamics (IDD) सिस्टम रियर टॉर्क को 100 प्रतिशत से लेकर शून्य तक वितरित कर सकता है, जिससे अलग-अलग सतहों पर ट्रैक्शन बनाए रखने में मदद मिलती है।
एसयूवी (SUV 900) मिमी तक गहरे पानी में चलने में सक्षम है। सिंगल-पेडल ड्राइविंग मोड की मदद से यह 33 डिग्री तक की ढलान पर आसानी से आगे बढ़ सकती है और 45 डिग्री तक के ग्रेडिएंट पर रोलिंग क्लाइंब पूरा कर सकती है।
एसयूवी (SUV) में ट्विन-चैंबर एयर सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा, पिछले रेंज रोवर (Range Rover) मॉडल्स की तुलना में लोअर सेंटर ऑफ ग्रैविटी को बेहतर हैंडलिंग और स्थिरता में योगदान देने वाला बताया गया है।
जेएलआर (JLR) ने रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) से जुड़े 300 से ज्यादा पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं। कंपनी के इतिहास में किसी रेंज रोवर (Range Rover) मॉडल के लिए यह सबसे बड़ी संख्या है।
एसयूवी (SUV) में थर्म-असिस्ट (ThermAssist) हीट मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग तापमान परिस्थितियों में रेंज, चार्जिंग स्पीड और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। जेएलआर (JLR )का कहना है कि यह सिस्टम 40 किमी तक अतिरिक्त रेंज और हीटिंग एनर्जी की खपत में 40 प्रतिशत तक कमी कर सकता है।
हर वाहन में Battery Digital Twin सिस्टम भी दिया गया है, जो 900 से अधिक डायग्नोस्टिक डेटा पॉइंट्स को मॉनिटर करता है। ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यह सिस्टम संभावित मेंटेनेंस जरूरतों की पहचान करने में मदद करता है, जिससे हर छोटी समस्या के लिए वर्कशॉप जाने की जरूरत कम हो सकती है।
भारत में रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के लिए ऑर्डर कई कॉन्फिगरेशन में खुले हैं। इनमें शॉर्ट-व्हीलबेस Autobiography और लॉन्ग-व्हीलबेस में SV, SV Ultra और SV Black वेरिएंट शामिल हैं।
इसके अलावा, First Edition भी उपलब्ध है, जिसे Belgravia Green, Santorini Black और Varesine Blue जैसे तीन एक्सटीरियर कलर विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें Light Cloud Ultrafabrics और Kvadrat इंटीरियर दिया गया है।
ग्राहक जेएलआर (JLR) की Bespoke commissioning service के जरिए कस्टम पेंट कलर, मटीरियल, एम्ब्रॉयडरी और अन्य डिटेलिंग विकल्पों के साथ SUV को पर्सनलाइज भी कर सकते हैं।
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) का निर्माण JLR के Solihull प्लांट, UK में किया जाता है। यह वही प्लांट है जहां 1970 से Range Rover का उत्पादन हो रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए Solihull में करीब 9,000 कर्मचारियों को इलेक्ट्रिफिकेशन प्रक्रियाओं में दोबारा प्रशिक्षित किया गया है।
बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट का उत्पादन JLR के Wolverhampton स्थित Electric Propulsion Manufacturing Centre में किया जाता है। यहां AI-enabled स्कैनिंग कैमरों से क्वालिटी कंट्रोल किया जाता है और असेंबली से पहले हर बैटरी सेल की व्यक्तिगत परफॉर्मेंस टेस्टिंग की जाती है।
जेएलआर (JLR) के अनुसार, रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) को लॉन्च से पहले 15 लाख किमी से अधिक फिजिकल टेस्टिंग और 2.5 लाख घंटे से ज्यादा वर्चुअल टेस्टिंग से गुजरना पड़ा। टेस्टिंग स्वीडन के Arjeplog में -40°C तक के तापमान, Dubai के रेगिस्तान और UK के Eastnor Castle जैसे स्थानों पर की गई।
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) की एंट्री के साथ जेएलआर (JLR) अपने सबसे प्रतिष्ठित एसयूवी (SUV) ब्रांड को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर ले जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 से पहले रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover) परिवार जिसमें रेंज रोवर स्पोर्ट, वेलार (Range Rover Sport, Velar) और इवोक (Evoque) शामिल हैं। इसके सभी मॉडलों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट उपलब्ध हों।