Biodeal Pharmaceuticals ने RMB Capitalworks से जुटाए ₹385 करोड़

Biodeal Pharmaceuticals ने RMB Capitalworks से जुटाए ₹385 करोड़

Biodeal Pharmaceuticals ने RMB Capitalworks से जुटाए ₹385 करोड़
नोएडा मुख्यालय वाली Biodeal Pharmaceuticals Ltd. ने RMB Capitalworks से ₹385 करोड़ का ग्रोथ निवेश जुटाया है। RMB Capitalworks, Rand Merchant Bank और Capitalworks Group का जॉइंट वेंचर है।


कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल्स, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और ग्लोबल मार्केट में विस्तार के लिए करेगी -  

वहीं  Biodeal Pharmaceuticals के CMD अनुराग कुमार ने कहा कि यह निवेश कंपनी की दो दशकों में विकसित क्षमताओं, खासकर स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल्स, नेजल ड्रग डिलीवरी, क्वालिटी और मैन्युफैक्चरिंग में उसकी विशेषज्ञता पर भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने RMB Capitalworks को अपने लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजिक पार्टनर के रूप में चुना है। कंपनी का लक्ष्य एक ग्लोबली प्रतिस्पर्धी स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल कंपनी बनना और भविष्य में प्रस्तावित पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ना है।

कंपनी के अनुसार, ₹385 करोड़ की पूंजी का इस्तेमाल स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल बिजनेस के विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और रेगुलेटेड मार्केट्स में पहुंच मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे प्रमुख ग्लोबल बाजारों में अपनी मौजूदगी और क्षमता बढ़ाने पर भी फोकस करेगी।

RMB Capitalworks के Managing Partner अंशुमान मलूर ने कहा कि Biodeal Pharmaceuticals में निवेश कंपनी की अलग पहचान, मजबूत ग्रोथ क्षमता और फाउंडर-लेड बिजनेस मॉडल को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि RMB, Biodeal की टीम के साथ मिलकर लंबे समय में कंपनी की वैल्यू बढ़ाने, गवर्नेंस को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय विस्तार में सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हेल्थकेयर RMB के प्रमुख निवेश क्षेत्रों में शामिल है।

Biodeal Pharmaceuticals ने बताया कि कंपनी ने पिछले पांच वर्षों में लगातार मुनाफे के साथ ग्रोथ दर्ज की है। FY26 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 60% से अधिक बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है।

कंपनी अब स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल्स बिजनेस को और मजबूत करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में विस्तार तथा प्रस्तावित पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ने पर ध्यान दे रही है।



Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities