BITSoM और Durham University की साझेदारी, भारत-ब्रिटेन के शैक्षणिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

BITSoM और Durham University की साझेदारी, भारत-ब्रिटेन के शैक्षणिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

BITSoM और Durham University की साझेदारी, भारत-ब्रिटेन के शैक्षणिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
तीन साल का यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध, फैकल्टी और छात्रों के आदान-प्रदान, शैक्षणिक कार्यक्रमों और वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देगा।


BITS School of Management (BITSoM), जो BITS Pilani के तहत संचालित है और यूनाइटेड किंगडम की Durham University ने भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और वैज्ञानिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य सीमा पार शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैकल्टी तथा छात्रों की आवाजाही को बढ़ावा देना है।

तीन साल के इस समझौते के तहत दोनों संस्थान आपसी सहमति से तय किए गए शिक्षण और शोध क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे। इस साझेदारी के तहत फैकल्टी सदस्यों, शोधकर्ताओं और स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्रों को शैक्षणिक अध्ययन और संयुक्त शोध के लिए एक-दूसरे के संस्थानों में भेजने का अवसर मिलेगा। दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक संसाधनों को साझा करने के साथ-साथ अतिथि व्याख्यान, संगोष्ठियों और शैक्षणिक सम्मेलनों का भी आयोजन करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए वैश्विक बिजनेस लीडर्स तैयार करना चाहता है BITSoM

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए BITSoM के डीन डॉ. सरवनन केसवन ने कहा, “Durham University के साथ हमारी साझेदारी वैश्विक बिजनेस लीडर्स तैयार करने के BITSoM के विजन के अनुरूप है। हमारा उद्देश्य अत्याधुनिक शोध और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के जरिए छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। Durham University की अकादमिक विशेषज्ञता और BITSoM की उद्यमशीलता तथा भविष्य को ध्यान में रखकर काम करने की सोच को एक साथ लाकर हम अपने छात्रों और फैकल्टी के लिए वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग करने, प्रभावशाली शोध करने और भारत तथा ब्रिटेन के बीच लंबे समय तक चलने वाले शैक्षणिक संबंध बनाने के अवसर तैयार कर रहे हैं।”

Durham University ने शोध और शिक्षा के अवसरों पर दिया जोर

इस सहयोग के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए Durham University के प्रोफेसर कियरन फर्नांडिस (Professor Kieran Fernandes) ने कहा, “हमें BITS School of Management के साथ यह साझेदारी स्थापित करते हुए खुशी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विश्वस्तरीय शोध और शिक्षा के माध्यम से बदलाव लाने के Durham University के मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। BITSoM जैसे सक्रिय संस्थान के साथ साझेदारी से हमें गहरे शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, साझा वैज्ञानिक शोध को प्रोत्साहित करने और अपने शोधकर्ताओं तथा छात्रों को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का अवसर मिलेगा।”

संयुक्त शोध के लिए फंडिंग और शैक्षणिक आदान-प्रदान की संभावनाएं तलाशेंगे

इन पहलों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त शोध परियोजनाओं, कर्मचारियों के दौरों और छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए बाहरी फंडिंग के अवसरों की सक्रिय रूप से तलाश करेंगे। इस समझौते में शैक्षणिक और संस्थागत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डेटा सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े नियम भी शामिल किए गए हैं। इससे पारदर्शी और सहयोगात्मक माहौल में दोनों संस्थानों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities