BMW की EV बिक्री हिस्सेदारी 30% के पार जाने की उम्मीद

BMW की EV बिक्री हिस्सेदारी 30% के पार जाने की उम्मीद

BMW की EV बिक्री हिस्सेदारी 30% के पार जाने की उम्मीद
बीएमडब्लयू इंडिया को उम्मीद है कि 2026 की दूसरी छमाही में उसकी कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 30% के पार पहुंच सकती है। कंपनी के अनुसार, लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के चलते अगले साल ईवी हिस्सेदारी 40% से अधिक हो सकती है।

जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्लयू इंडिया को उम्मीद है कि 2026 की दूसरी छमाही में उसकी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की हिस्सेदारी 30% के पार जा सकती है। कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह बरार के अनुसार, लग्जरी कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अगले साल ईवी की हिस्सेदारी 40% से अधिक हो सकती है।

बीएमडब्लयू इंडिया (BMW India) की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 2026 की पहली छमाही में बढ़कर 26% हो गई, जो एक साल पहले 21% थी। जनवरी से जून 2026 के बीच कंपनी ने 2,359 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 78% अधिक है।

बरार  ने कहा कि लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों की पसंद बनते जा रहे हैं। उनके मुताबिक, दूसरी छमाही में कंपनी की ईवी बिक्री हिस्सेदारी 30% से अधिक हो सकती है और अगले साल यह आंकड़ा 40% के पार जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग भी कंपनी द्वारा भारत में अपने EV मॉडल्स के लोकलाइजेशन को बढ़ाने की एक प्रमुख वजह है।

ईवी  की बढ़ती हिस्सेदारी का असर पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है। बरार  के अनुसार बीएमडब्लयू इंडिया की बिक्री में पहली छमाही के दौरान डीजल की हिस्सेदारी 3 प्रतिशत अंक और पेट्रोल की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत अंक घटी है। इसके मुकाबले ईवी  की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत अंक बढ़ी है।

बीएमडब्लयू इंडिया के मौजूदा पोर्टफोलियो में हाइब्रिड वाहन शामिल नहीं हैं। कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए हाइब्रिड पावरट्रेन को शामिल करने का फिलहाल मजबूत कारण नहीं है।

कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का स्थानीय उत्पादन भी बढ़ा रही है। BMW iX1, i5 और i7 का उत्पादन भारत में किया जा रहा है। Brar ने कहा कि EVs की तेज बढ़ती मांग कंपनी के लिए इन मॉडलों के लोकलाइजेशन को बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है।

बीएमडब्लयू इंडिया ने 2026 की पहली छमाही में भारत के लग्जरी कार बाजार में भी मजबूत प्रदर्शन किया। Vahan के आंकड़ों के अनुसार, BMW ने MINI सहित 10,043 वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि Mercedes-Benz के 9,472 वाहन रजिस्टर हुए। BMW के रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी हुई, जबकि पूरे लग्जरी कार बाजार में करीब 4% की वृद्धि दर्ज की गई। इससे कंपनी की सेगमेंट हिस्सेदारी करीब 38% रही।

बीएमडब्लयू के फ्लैगशिप लग्जरी सेडान 7 Series में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। Brar के अनुसार, 7 Series की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वर्जन की हिस्सेदारी करीब 60% है, जबकि पेट्रोल वर्जन की हिस्सेदारी 40% है।

बीएमडब्लयू ने 2026 के पूरे साल में 20,000 से अधिक यूनिट्स की कुल बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी की मौजूदा ईवी बिक्री और लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए, ईवी उसके भविष्य के पोर्टफोलियो और स्थानीय उत्पादन रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities