BMW ग्रुप के BEV वाहनों की बिक्री में 2024 में 13.5% की वृद्धि

BMW ग्रुप के BEV वाहनों की बिक्री में 2024 में 13.5% की वृद्धि

BMW ग्रुप के BEV वाहनों की बिक्री में 2024 में 13.5% की वृद्धि
बीएमडब्ल्यू ग्रुप  ने 2024 में 4,26,594 बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (BEVs) की बिक्री के साथ 13.5% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। कुल 24.2% इलेक्ट्रिफाइड वाहनों की बिक्री के साथ कंपनी ने वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने 2024 में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (BEVs) की बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की, कुल 4,26,594 पूर्ण-इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को डिलीवर किए गए। यह पिछले वर्ष की तुलना में 13.5% अधिक है।

BMW और MINI ब्रांड दोनों ने दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की। BMW ने 3,68,523 BEV वाहनों की बिक्री की (+11.6%), जबकि MINI ने 56,181 BEV वाहनों की बिक्री की (+24.3% )। रोल्स-रॉयस ने भी 1,890 BEV वाहनों के साथ 479.6% की वृद्धि दर्ज की। BMW ब्रांड ने चीन को छोड़कर सभी बिक्री क्षेत्रों में हर प्रकार के वाहन ड्राइवट्रेन की डिलीवरी में वृद्धि की।

बीएमडब्ल्यू (BMW AG) के बोर्ड सदस्य जोहन गॉलर ने कहा, "कठिन बाजार परिस्थितियों के बावजूद, BMW ग्रुप इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में अपनी बढ़त बनाए हुए है। हमें विश्वास है कि 2025 में भी यह वृद्धि जारी रहेगी।"

वर्ष 2024 की पहली छमाही में बीएमडब्ल्यू (BMW) ग्रुप की डिलीवरी पिछले वर्ष के समान थी, लेकिन दूसरी छमाही में इंटीग्रेटेड ब्रेक सिस्टम (IBS) से जुड़ी डिलीवरी रोक और चीन में कमजोर मांग के कारण प्रदर्शन प्रभावित हुआ। इसके बावजूद, BMW ग्रुप ने 2024 में 24,50,804 वाहनों की डिलीवरी कर अपना वार्षिक लक्ष्य प्राप्त किया।

बीएमडब्ल्यू ब्रांड ने 2024 में कुल 22,00,177 वाहन डिलीवर किए (-2.3%) और अपनी वैश्विक लीडरशिप बनाए रखी। यूरोप में, ब्रांड ने इटली, फ्रांस और यूके में दहाई अंकों की बिक्री वृद्धि दर्ज की। जर्मनी में, गिरते बाजार के बावजूद, बीईवी पंजीकरण में वृद्धि हुई।

मिनी (MINI) ब्रांड ने 2024 में 2,44,915 वाहन बेचे (-17.1%)। हालांकि, चौथी तिमाही में बीईवी (BEV) बिक्री दोगुनी हो गई। M GmbH ने 2,06,582 वाहन बेचे (+2.1%), जो अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड है। रोल्स-रॉयस ने 2024 में 5,712 वाहन डिलीवर किए (-5.3%)। इस अवधि में BMW मोटरराड ने 2,10,408 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे (+0.6%) और नया रिकॉर्ड बनाया।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities