ब्रांडवर्क्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड (Brandworks Technologies Private Limited) ने MeitY Startup Hub (MSH) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में AI और डीपटेक आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करना है।
इस सहयोग के तहत एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) स्थापित किया जाएगा, जो खासतौर पर AI और डीपटेक स्टार्टअप्स को विकसित करने और उन्हें मार्केट-रेडी प्रोडक्ट्स में बदलने में मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए एक राष्ट्रीय इनोवेशन हब के रूप में काम करेगा।
ब्रांडवर्क्स (Brandworks) अपनी मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और R&D क्षमताओं जैसे 3.2 लाख वर्ग फीट इंफ्रास्ट्रक्चर, 55 असेंबली लाइन्स, और इन-हाउस SMT व PCBA सुविधाओं के जरिए स्टार्टअप्स को डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग और टेस्टिंग में सहायता देगा। इससे हार्डवेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आने वाली चुनौतियों को कम करने और प्रोडक्ट को तेजी से बाजार में लाने में मदद मिलेगी।
कंपनी के फाउंडर और सीईओ ईश्वर कुम्हार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भारत की प्रतिभा को तेज़ी से मार्केट-रेडी प्रोडक्ट्स में बदलने में मदद करना और देश को डिजाइन-ड्रिवन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में वैश्विक लीडर बनाना है।
इस साझेदारी के तहत स्टार्टअप्स को एडवांस मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, R&D लैब्स, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सपोर्ट और टेस्टिंग सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे शुरुआती आइडिया से लेकर बड़े पैमाने पर उत्पादन तक का सफर तेजी से तय कर सकेंगे।
साथ ही, यह प्लेटफॉर्म इंडस्ट्री, एकेडेमिया और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे रिसर्च, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को गति मिलेगी।
यह पहल भारत को एआई AI-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।