Stellantis  भारत मे Leapmotor की इलेक्ट्रिक कारें लाएगी

Stellantis  भारत मे Leapmotor की इलेक्ट्रिक कारें लाएगी

Stellantis  भारत मे Leapmotor की इलेक्ट्रिक कारें लाएगी
Stellantis भारत में चीनी इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड Leapmotor को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। शुरुआत में वाहन पूरी तरह से इंपोर्ट की जाएंगी और बाद में भारत में असेंबल की जाएंगी।

 

दुनिया की बड़ी कार कंपनियों में से एक Stellantis अब भारत में Leapmotor नाम की चीनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को लॉन्च करने वाली है। Stellantis पहले से ही भारत में Jeep और Citroën ब्रांड के साथ मौजूद है।

कंपनी के इंडिया हेड शैलेश हजेला ने कहा कि भारत उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है और यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की अच्छी मांग है।

Leapmotor चीन की एक इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। इसके पास अभी चार इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं और इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये से शुरू होती है। Leapmotor ने 2024 में करीब 2.94 लाख गाड़ियां बेचीं और चीन में इसका 2.5% बाजार है।

हालांकि Stellantis ने यह नहीं बताया कि Leapmotor की कारें भारत में कब लॉन्च होंगी। पहले कंपनी ने कहा था कि 2024 के आखिरी महीनों में बिक्री शुरू होगी, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है।

शुरुआत में ये वाहन विदेश से मंगाकर बेचे जाएंगे। बाद में कंपनी भारत में इन्हें असेंबल  करना भी शुरू कर सकती है।

Leapmotor पहले यूरोप, साउथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जा चुकी है और अब भारत इसके दूसरे विस्तार का हिस्सा है।

Stellantis भारत में तीन कार फैक्ट्री और दो रिसर्च सेंटर भी चलाती है। FY25 (2024-25) में इसका भारत में बहुत छोटा मार्केट शेयर रहा – सिर्फ 0.2%। लेकिन अब कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों  के साथ अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रही है। भारत में इस साल 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं, जो बताता है कि लोग अब ईवी में दिलचस्पी ले रहे हैं।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities