Courtyard by Marriott ने कोच्चि इंफोपार्क में खोला नया होटल

Courtyard by Marriott ने कोच्चि इंफोपार्क में खोला नया होटल

Courtyard by Marriott ने कोच्चि इंफोपार्क में खोला नया होटल
केरल में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए Courtyard by Marriott ने कोच्चि इंफोपार्क में अपने नए होटल “Courtyard by Marriott Kochi Infopark” की शुरुआत की है।


यह होटल कोच्चि के कक्कनाड इलाके में स्थित है, जो शहर का प्रमुख आईटी और बिजनेस हब माना जाता है। होटल का उद्देश्य बिजनेस और लीजर (घूमने-फिरने वाले) दोनों तरह के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कोच्चि तेजी से विकसित हो रहा शहर है, जहां एक ओर फोर्ट कोच्चि जैसी ऐतिहासिक जगहें हैं तो दूसरी ओर आधुनिक आईटी और कॉर्पोरेट हब भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह नया होटल शहर के बढ़ते बिजनेस और पर्यटन क्षेत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बिजनेस ट्रैवलर्स पर खास फोकस

Marriott International के साउथ एशिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किरण एंडिकोट ने कहा कि कोच्चि इंफोपार्क जैसे तेजी से बढ़ते बिजनेस कॉरिडोर में विस्तार कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि इंफोपार्क क्षेत्र तेजी से एक बड़े कमर्शियल हब के रूप में उभर रहा है और यहां आने वाले यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं वाले होटल की जरूरत है। नया होटल इसी मांग को पूरा करेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं कमरे

Courtyard by Marriott Kochi Infopark में कुल 218 कमरे और सुइट्स बनाए गए हैं। सभी कमरों में आधुनिक वर्कस्पेस, हाई-स्पीड वाई-फाई और नई तकनीक से जुड़ी सुविधाएं दी गई हैं, ताकि मेहमान आराम के साथ काम भी कर सकें।

कुछ कमरों से शहर की स्काईलाइन और आसपास के बिजनेस जिलों का शानदार दृश्य भी दिखाई देता है। होटल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बिजनेस यात्रियों के साथ-साथ परिवार और पर्यटक भी यहां आरामदायक अनुभव प्राप्त कर सकें।

खाने-पीने के लिए कई खास विकल्प : होटल में मेहमानों के लिए चार अलग-अलग डाइनिंग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

- Clove में पूरे दिन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
- All Spice खासतौर पर भारतीय भोजन के लिए तैयार किया गया है।
- Caper होटल का लाउंज बार है, जहां मेहमान आराम कर सकते हैं।
- वहीं लॉबी में मौजूद Deli में स्नैक्स और हल्के रिफ्रेशमेंट मिलेंगे।

मीटिंग और इवेंट्स के लिए भी खास सुविधा

होटल में 8,000 वर्गफुट से अधिक इनडोर और आउटडोर बैंक्वेट स्पेस बनाया गया है। यहां कॉर्पोरेट मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा मेहमानों के लिए रूफटॉप इन्फिनिटी पूल, 24 घंटे खुला फिटनेस सेंटर और स्पा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

कोच्चि के प्रमुख पर्यटन स्थलों के करीब

होटल से फोर्ट कोच्चि, त्रिक्काकरा मंदिर और हिल पैलेस म्यूजियम जैसे प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक स्थल भी आसानी से पहुंच में हैं। इससे यह होटल बिजनेस ट्रैवलर्स के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Brigade Hotel Ventures Limited की मैनेजिंग डायरेक्टर निरुपा शंकर ने कहा कि होटल को Courtyard by Marriott ब्रांड के तहत लाने का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी अनुभव देना है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities