दिल्ली के फूड और नाइटलाइफ़ परिदृश्य में एक नया और आकर्षक ठिकाना जुड़ गया है। साउथ दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित सांगम कोर्टयार्ड में IKI & GAI का लॉन्च हुआ है, जो ऑल-डे डाइनर और बार के रूप में दिन से रात तक का अनुभव प्रदान करता है। यह नया वेन्यू ग्लोबल कम्फर्ट फूड और बेहतरीन कॉकटेल्स को एक ही छत के नीचे पेश करता है।
इस वेंचर की अगुवाई सार्थक बत्रा और उनके चाचा विक्रांत बत्रा कर रहे हैं, जहां हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का दो पीढ़ियों का अनुभव एक साथ देखने को मिलता है। करीब 1,000 वर्ग फुट में फैला यह स्पेस दिन में एक आरामदायक कैफे और शाम होते-होते एक जीवंत सोशल डेस्टिनेशन में बदल जाता है।
IKI का फूड मेन्यू विक्रांत बत्रा के साढ़े तीन दशक से अधिक के अनुभव से प्रेरित है, जिसमें ग्लोबल डिशेज़ शामिल हैं। मेन्यू के प्रमुख आकर्षणों में एस्पैरेगस सलाद, एडामेम सूप, सैल्मन टाटाकी, कॉलिफ्लावर स्टेक, साथ ही अल रागू जैसी आर्टिसनल पास्ता, कोंटाडिना पिज़्ज़ा और कॉफी क्रीम टोस्ट जैसे डेज़र्ट्स शामिल हैं।
विक्रांत बत्रा, को-फाउंडर, IKI & GAI कहते हैं,“हर बेहतरीन शाम की शुरुआत अच्छे खाने से होती है। IKI में हमारा फोकस स्वाद, मस्ती और शेयरिंग पर है। हम ऐसे व्यंजन बनाना चाहते हैं जो दोस्तों के साथ बिताई गई lively शामों और दोपहर की शांत मुलाक़ातों—दोनों के लिए उपयुक्त हों।”
बार सेक्शन GAI, जिसे सার্থक बत्रा ने क्यूरेट किया है, क्लासिक कॉकटेल्स पर फोकस करता है। यहां पिकांटे, पालोमा और एस्प्रेसो मार्टिनी जैसे क्लासिक्स के साथ-साथ Dadi Issues और Brush Hour जैसी सिग्नेचर ड्रिंक्स भी पेश की जाती हैं।
सार्थक बत्रा, को-फाउंडर, IKI & GAI का कहना है,“GAI मेरे लिए हर सिप में उत्सुकता जगाने का जरिया है। हम ऐसे कॉकटेल्स बनाना चाहते थे जो मजबूत, playful और बिना किसी बनावटीपन के हों—बिल्कुल उन शामों की तरह जिनकी हम यहां कल्पना करते हैं।”
दिन के समय IKI & GAI एक शांत, धूप से भरा माहौल देता है, जो कॉफी और कैज़ुअल मीटिंग्स के लिए आदर्श है। वहीं शाम ढलते ही म्यूज़िक, कॉकटेल्स और सोशल वाइब्स के साथ यह जगह साउथ दिल्ली में रिलैक्स्ड डाइनिंग और नाइटलाइफ़ का नया हॉटस्पॉट बनने की ओर अग्रसर है।