Domino’s ने अगले CEO का किया चयन, बोर्ड संरचना में भी होंगे बदलाव

Domino’s ने अगले CEO का किया चयन, बोर्ड संरचना में भी होंगे बदलाव

Domino’s ने अगले CEO का किया चयन, बोर्ड संरचना में भी होंगे बदलाव
1 अक्टूबर 2026 से Joe Jordan संभालेंगे CEO की जिम्मेदारी, रसेल वीनर बनेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन


दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी Domino’s Pizza Inc. ने अपने शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वर्तमान सीईओ Russell Weiner ने अपने पद से सेवानिवृत्त होने की इच्छा जताई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना के तहत वर्तमान चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और Domino’s U.S. के चैयरमेन Joe Jordan को 1 अक्टूबर 2026 से नया CEO नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने बताया कि Joe Jordan सीईओ बनने के साथ ही निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे। वहीं Russell Weiner 1 अक्टूबर 2026 से Executive Chairman Designate की भूमिका संभालेंगे और 2027 की वार्षिक शेयरधारक बैठक के बाद Executive Chairman बन जाएंगे। वर्तमान Executive Chairman डेविड ब्रैंडन (David Brandon) 2027 में बोर्ड से सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिसके साथ Domino’s में उनकी 28 वर्षों की सेवा पूरी होगी।

Joe Jordan को मिला बोर्ड का पूर्ण समर्थन

Domino’s के Executive Chairman डेविड ब्रैंडन ने कहा कि Joe Jordan एक अनुभवी और सिद्ध नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास कंपनी के लगभग हर प्रमुख क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने कहा कि विस्तृत उत्तराधिकार प्रक्रिया के बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि Domino’s के अगले सीईओ के रूप में Joe Jordan सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कंपनी की आंतरिक नेतृत्व विकास संस्कृति को मजबूत किया है और दुनिया भर के फ्रेंचाइजी साझेदारों का विश्वास हासिल किया है।

लगभग 15 वर्षों से Domino’s के साथ जुड़े हैं Joe Jordan

Joe Jordan ने Domino’s में लगभग 15 वर्षों तक विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं में काम किया है। उन्होंने कंपनी के मार्केटिंग, अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय संचालन, तकनीक और फ्रेंचाइजी सहायता जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में Domino’s के अंतरराष्ट्रीय कारोबार ने रिकॉर्ड विस्तार देखा और दुनिया भर में 3,000 से अधिक नए स्टोर खोले गए।

हाल के वर्षों में उन्होंने कंपनी के लॉयल्टी प्रोग्राम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के पुनः लॉन्च तथा वैश्विक डिजिटल मार्केटप्लेस साझेदारियों जैसी महत्वपूर्ण रणनीतिक पहलों का नेतृत्व किया है। कंपनी का मानना है कि उनका अनुभव Domino’s की अगली विकास यात्रा को गति देगा।

कंपनी का नेतृत्व करना सम्मान की बात: Joe Jordan

नई जिम्मेदारी मिलने पर Joe Jordan ने कहा कि बोर्ड द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Domino’s की सबसे बड़ी ताकत उसके फ्रेंचाइजी साझेदार, कर्मचारी और दुनिया भर में काम कर रही उसकी नेतृत्व टीम है।

उन्होंने Russell Weiner के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में उनके साथ काम करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा है और भविष्य में भी वह उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाते रहेंगे। जो जॉर्डन ने कहा कि Domino’s रेस्तरां उद्योग की सबसे नवाचारी और मजबूत वैश्विक कंपनियों में से एक है और वह कंपनी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

Russell Weiner ने निभाई कंपनी की विकास यात्रा में अहम भूमिका

Russell Weiner 30 सितंबर 2026 तक सीईओ के रूप में कार्य करते रहेंगे। इसके बाद वह Executive Chairman Designate की भूमिका संभालेंगे और अप्रैल 2027 में कंपनी की वार्षिक शेयरधारक बैठक के बाद Executive Chairman बन जाएंगे। वे इस बदलाव के दौरान नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने में मदद करेंगे और Joe Jordan तथा निदेशक मंडल को रणनीतिक सलाह देते रहेंगे।

Russell Weiner पिछले 18 वर्षों से Domino’s से जुड़े हुए हैं और कंपनी की विकास रणनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने बिक्री, बाजार हिस्सेदारी और वैश्विक विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

‘Pizza Turnaround’ अभियान से बदली थी कंपनी की दिशा

डेविड ब्रैंडन ने कहा कि 2008 में कंपनी से जुड़ने के बाद रसेल वीनर ने Domino’s की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीईओ बनने से पहले उन्होंने 2010 में शुरू किए गए प्रसिद्ध "Pizza Turnaround" अभियान का नेतृत्व किया था, जिसने कंपनी की ब्रांड छवि और बिक्री को नई दिशा दी।

CEO के रूप में उन्होंने "Hungry for MORE" रणनीति तैयार की, जिसने कंपनी की बिक्री, स्टोर विस्तार और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में Domino’s ने दुनिया भर में 3,200 से अधिक नए स्टोर खोले, वैश्विक खुदरा बिक्री में लगभग 3 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की और परिचालन आय में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की।

28 वर्षों की सेवा के बाद विदा होंगे डेविड ब्रैंडन

डेविड ब्रैंडन 2027 की वार्षिक शेयरधारक बैठक के बाद बोर्ड और Executive Chairman पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वह 1999 से कंपनी के बोर्ड चेयरमैन रहे हैं और 2022 से Executive Chairman की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वह 1999 से 2010 तक Domino’s के CEO भी रह चुके हैं।

उनके नेतृत्व में Domino’s ने 2004 में अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च किया और वैश्विक विस्तार के साथ तकनीकी नवाचारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। ऑनलाइन ऑर्डरिंग, Domino’s Tracker और मोबाइल ऑर्डरिंग जैसी सुविधाओं को लोकप्रिय बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है।

Domino’s के अगले विकास चरण की तैयारी

Russell Weiner ने कहा कि डेविड ब्रैंडन का योगदान Domino’s के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कंपनी को एक घरेलू पिज्जा चेन से वैश्विक तकनीकी और डिलीवरी लीडर में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कंपनी का मानना है कि गहरी परिचालन विशेषज्ञता, रणनीतिक दृष्टि और मजबूत फ्रेंचाइजी संबंधों वाली नई नेतृत्व टीम Domino’s को उसके अगले विकास चरण में ले जाएगी। कंपनी भविष्य में अपनी वैश्विक नेतृत्व स्थिति को और मजबूत करने, विकास की गति बढ़ाने तथा ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और मूल्य प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities