एठ कॉन्टिनेंटल होटल एंड रिसोर्ट (Eight Continents Hotels & Resorts), जो अपनी अनोखी डिज़ाइन, सांस्कृतिक प्रामाणिकता और व्यक्तिगत अनुभवों के लिए जाने जाते हैं, ने लखनऊ स्थित The Aviyaan Luxe Serenity के साथ रणनीतिक गठजोड़ की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य संयुक्त बिक्री और मार्केटिंग पहलों के माध्यम से बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना, नए विकास अवसर खोलना और अतिथियों को बेहतर और क्यूरेटेड हॉस्पिटैलिटी अनुभव प्रदान करना है।
इस गठजोड़ के तहत दोनों संगठन मिलकर एकीकृत बिक्री अभियान, को-ब्रांडेड मार्केटिंग पहल और ग्राहक-केंद्रित समाधान विकसित करेंगे, ताकि विकास की गति तेज हो और बाजार में पैठ गहरी हो सके। इसके अलावा, साझेदारी का फोकस ब्रांड दृश्यता बढ़ाने और अलग तरह के अनुभव प्रदान करने पर भी रहेगा।
एठ कॉन्टिनेंटल होटल एंड रिसोर्ट (Eight Continents Hotels & Resorts) की डायरेक्टर, ऋचा अधिया ने कहा, “हम The Aviyaan के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं। यह सहयोग हमारे मूल्य-आधारित संबंधों को मजबूत बनाने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
भारत में Eight Continents Hotels & Resorts का अनुभवात्मक स्टे का पोर्टफोलियो शामिल है, जैसे Treetop by Eight Continents Astroport Sariska, Stamps Jodhpur, Stamps Golden Lagoon (Amritsar) और Stamps Pushkar। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, समूह ने UK में Belfast में Ocho Homes और Scotland में Taychreggan – Signature Collection के साथ विस्तार किया है, जबकि Zanzibar में Treetop by Eight Continents के साथ अपने वैश्विक विस्तार को मजबूत किया है।