ईकेए मोबिलिटी (EKA Mobility) ने Sked Ride Pvt. Ltd. के साथ साझेदारी में तेलंगाना के हैदराबाद में अपनी पहली डीलरशिप शुरू की है। यह सुविधा मियापुर मेन रोड, JNTU कॉलेज के पास स्थित है और इसका उद्देश्य राज्य में कंपनी के बिक्री, डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क का विस्तार करना है।
डीलरशिप पर ईकेए मोबिलिटी (EKA Mobility) के इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो की बिक्री की जाएगी। इसमें AVI 3W Cargo, AVI 3S और AVI 6S इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, EKA 7M, 9M और 12M बसें, Coach और Low Floor वेरिएंट्स के साथ EKA55T हेवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल हैं।
मियापुर स्थित यह सुविधा 3S (Sales, Service and Spares) डीलरशिप के रूप में काम करेगी। यहां ग्राहकों को वाहन बिक्री, सर्विस, मेंटेनेंस और जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी। कंपनी के अनुसार, डीलरशिप पर प्रशिक्षित तकनीशियन उपलब्ध होंगे और फ्लीट ऑपरेटर्स को EKA Connect AI-पावर्ड फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिलेगा। यह प्लेटफॉर्म वाहन की परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग और फ्लीट मैनेजमेंट में मदद करता है।
ईकेए मोबिलिटी (EKA Mobility) के बिजनेस हेड और चीफ ग्रोथ ऑफिसर रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि हैदराबाद आउटलेट कंपनी के रिटेल नेटवर्क के विस्तार का हिस्सा है और इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराना है। Sked Ride के ओनर कोट्टा पृथ्वी कृष्ण रेड्डी ने कहा कि डीलरशिप हैदराबाद और तेलंगाना में लॉजिस्टिक्स, पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन और लास्ट-माइल डिलीवरी जैसे कमर्शियल एप्लीकेशंस को सपोर्ट करेगी।
ईकेए मोबिलिटी वर्तमान में तीन मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं संचालित करती है, जिसमें कोरेगांव भीमा में बस प्लांट और पुणे के चाकन में ट्रक व स्मॉल कमर्शियल व्हीकल प्लांट शामिल हैं। कंपनी पीथमपुर में 47 एकड़ की नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी विकसित कर रही है। कंपनी के अनुसार, उसकी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं सालाना 10,000 बसें, 24,000 स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और 4,000 ट्रकों के उत्पादन की क्षमता को सपोर्ट करेंगी।