Eternal 2026 के अंत तक दुनियाभर में लॉन्च करेगी प्राइवेसी-केंद्रित AI असिस्टेंट Dark.ai

Eternal 2026 के अंत तक दुनियाभर में लॉन्च करेगी प्राइवेसी-केंद्रित AI असिस्टेंट Dark.ai

Eternal 2026 के अंत तक दुनियाभर में लॉन्च करेगी प्राइवेसी-केंद्रित AI असिस्टेंट Dark.ai
Eternal की योजना 2026 के अंत तक प्राइवेसी पर केंद्रित AI असिस्टेंट Dark.ai को दुनियाभर में लॉन्च करने की है। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए चैट की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।


Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal, प्राइवेसी पर केंद्रित AI असिस्टेंट Dark.ai को 2026 के अंत तक दुनियाभर में लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ जारी शेयरधारकों के पत्र में इस योजना की घोषणा की।

यूजर्स की बातचीत को निजी रखने पर होगा फोकस

Dark में फाइन-ट्यून किए गए एडवांस्ड ओपन-वेट मॉडल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ये मॉडल Eternal के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करेंगे। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और एक एन्क्रिप्टेड मेमोरी लेयर होगी, जिसे यूजर्स खुद नियंत्रित कर सकेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी भी यूजर्स की बातचीत को पढ़ न सके। गोयल के मुताबिक, कंपनी कई महीनों से इस प्लेटफॉर्म का आंतरिक स्तर पर परीक्षण कर रही है और जल्द ही इसके बेंचमार्क जारी किए जाएंगे।

Claude के साथ बातचीत से आया Dark.ai का विचार

गोयल ने बताया कि इस विचार की शुरुआत Anthropic के Claude के साथ हुई एक ऐसी बातचीत से हुई, जिसने उन्हें असहज कर दिया था। Eternal ने अभी तक Dark.ai की कीमत, उपलब्धता से जुड़ी जानकारी या लॉन्च की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Emkay Global का अनुमान है कि शुरुआत में इस प्रोडक्ट पर पूंजीगत खर्च सीमित रह सकता है, हालांकि इसकी सफलता के साथ खर्च बढ़ सकता है।

फाउंडर्स और रिसर्चर्स के लिए बनाया जा रहा है AI असिस्टेंट

गोयल ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा, “Dark को उन पावर यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है, जिनमें फाउंडर्स, रिसर्चर्स, वैज्ञानिक, एंटरप्राइजेज और सरकारें शामिल हैं। ये लोग अपने विचारों को निजी रखना चाहते हैं, क्योंकि प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने के लिए प्राइवेसी जरूरी है।” साथ ही उन्होंने आगे कहा, “Dark को दुनियाभर में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह 2026 के भीतर लॉन्च हो जाएगा।”

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities