अपनी नई भूमिका में विनय वैद्य फुलफिलमेंट सर्विसेज, सेलर एक्सपीरियंस, ट्रस्ट एंड सेफ्टी और मार्केटप्लेस ऑपरेशंस से जुड़े टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म कार्यों का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही वे कंपनी की सप्लाई चेन में लॉजिस्टिक्स की दक्षता बढ़ाने और AI आधारित समाधानों को तेजी से लागू करने पर भी काम करेंगे।
विनय वैद्य Tata Digital से Flipkart में शामिल हुए हैं, जहां वे चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने कंपनी की टेक्नोलॉजी रणनीति, प्लेटफॉर्म आधुनिकीकरण और बड़े स्तर पर डिजिटल परिवर्तन से जुड़ी परियोजनाओं का नेतृत्व किया। इससे पहले उन्होंने लगभग दो दशक तक Amazon में कार्य किया, जहां उन्होंने मार्केटप्लेस ऑपरेशंस, सेलर इकोसिस्टम, पेमेंट्स, सर्च एंड डिस्कवरी तथा Amazon India के कई महत्वपूर्ण तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित करने में योगदान दिया।
उत्पाद विकास, इंजीनियरिंग, ग्राहक अनुभव और सप्लाई चेन प्रबंधन में विनय वैद्य का व्यापक अनुभव रहा है। उन्होंने ग्रॉसरी सहित कई व्यावसायिक श्रेणियों में तकनीकी नवाचार और डिजिटल समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
तकनीकी नेतृत्व टीम का लगातार हो रहा विस्तार
विनय वैद्य की नियुक्ति Flipkart की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपनी तकनीकी नेतृत्व टीम को लगातार मजबूत कर रही है। इससे पहले कंपनी ने गोडा रामकुमार को वाइस प्रेसिडेंट (डेटा साइंस एवं AI सॉल्यूशंस), मोहन पालिसेट्टी को वाइस प्रेसिडेंट (फिनटेक एवं पेमेंट्स इंजीनियरिंग), नितेश जैन को डिस्टिंग्विश्ड आर्किटेक्ट, स्मिता ओझा को वाइस प्रेसिडेंट (कोर प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग) तथा अमित शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट (प्रोग्राम मैनेजमेंट) नियुक्त किया है।
इन नियुक्तियों के माध्यम से Flipkart अपने तकनीकी नवाचार, AI क्षमताओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना चाहता है, ताकि ग्राहकों, विक्रेताओं और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को बेहतर और अधिक प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकें।