Gargi by PNGS ने कोलकाता और गाजियाबाद में नए कियोस्क के साथ विस्तार को दी रफ्तार

Gargi by PNGS ने कोलकाता और गाजियाबाद में नए कियोस्क के साथ विस्तार को दी रफ्तार

Gargi by PNGS ने कोलकाता और गाजियाबाद में नए कियोस्क के साथ विस्तार को दी रफ्तार
फैशन ज्वेलरी ब्रांड Gargi by PNGS, जो पी. एन. गाडगिल एंड संस (P N Gadgil & Sons) का हिस्सा है, इसने मई महीने में उत्तर और पूर्वी भारत में दो नए कियोस्क शुरू किए हैं।


कोलकाता के न्यू टाउन और एनसीआर के गाजियाबाद में खुले ये नए आउटलेट्स देश के प्रमुख ज्वेलरी बाजारों में ब्रांड की पहुंच को और मजबूत करेंगे। इन लॉन्च के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने विस्तार अभियान को और गति दी है।

कंपनी के अनुसार, एनसीआर भारत के संगठित ज्वेलरी बाजार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जबकि कोलकाता डिजाइन-आधारित फैशन ज्वेलरी के लिए पूर्वी भारत के सबसे तेजी से उभरते बाजारों में शामिल हो रहा है। इन दोनों नए आउटलेट्स के जरिए ब्रांड ने उत्तर और पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। अप्रैल 2026 में सॉल्ट लेक में स्टोर खोलने के बाद यह कोलकाता में कंपनी का दूसरा पता बन गया है।

कोलकाता में बढ़ी मौजूदगी

सॉल्ट लेक स्टोर के बाद न्यू टाउन में नया कियोस्क खोलना इस बात का संकेत है कि कोलकाता अब Gargi के लिए केवल एक प्रयोगात्मक बाजार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण विकास क्षेत्र बन चुका है। न्यू टाउन के सिटी सेंटर-II परिसर में स्थित यह कियोस्क ऐसे क्षेत्र में स्थापित किया गया है जहां आभूषण दैनिक जीवन और उत्सवों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

गाजियाबाद में मजबूत हुई NCR उपस्थिति

गाजियाबाद में नया कियोस्क खोलकर कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है। यह आउटलेट इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित नॉर्थ इंडिया मॉल में खोला गया है, जहां बड़ी संख्या में युवा परिवार और कामकाजी पेशेवर रहते हैं। यह कियोस्क दिल्ली में कंपनी की मौजूदा उपस्थिति को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर दृश्यता तथा आपूर्ति क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।

कंपनी के, को-फाउंडर आदित्य मोडक ने कहा कि उत्तर और पूर्वी भारत हमेशा से भारतीय ज्वेलरी संस्कृति के महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में विस्तार से NCR में ब्रांड की गहराई बढ़ेगी, जबकि कोलकाता में दूसरा आउटलेट इस बात का संकेत है कि पूर्वी भारत में ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी की वृद्धि पूरी तरह से स्वयं के संसाधनों से वित्तपोषित है और कंपनी पर किसी प्रकार का कर्ज नहीं है। वित्त वर्ष 2027 में 20 नए स्टोर खोलने की योजना के साथ कंपनी केवल संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में मजबूत ब्रांड पहचान बनाने पर ध्यान दे रही है।

FY26 में शानदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 Gargi के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा। कंपनी ने ₹149.47 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 49 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी ने 32 नए स्टोर जोड़े, जिसके बाद उसके कुल बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़कर 126 हो गई। ये आउटलेट्स देश के 65 शहरों और 21 राज्यों में फैले हुए हैं।

FY27 में 20 नए स्टोर का लक्ष्य

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 में 20 नए स्टोर जोड़ने और लगभग 35 प्रतिशत की वार्षिक राजस्व वृद्धि (CAGR) हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पहली तिमाही में हुए नए लॉन्च यह दर्शाते हैं कि कंपनी उच्च संभावनाओं वाले क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि दीर्घकालिक विकास को सुनिश्चित किया जा सके।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities