योकोहामा इंडिया (Yokohama India) ने एसयूवी (SUV) और यूटिलिटी व्हीकल्स के लिए अपने GEOLANDAR A/T टायर को नए व्हाइट-लेटर स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। भारत में निर्मित 15-इंच GEOLANDAR A/T अब Outline White Letter डिजाइन में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, नया डिजाइन टायर के साइडवॉल को ज्यादा बोल्ड और आकर्षक लुक देता है।
जियोलैंडर ए/टी (GEOLANDAR A/T) को खासतौर पर उन SUV मालिकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो शहर में रोजाना ड्राइविंग के साथ वीकेंड ट्रिप, रोड ट्रिप और हल्की ऑफ-रोडिंग जैसी गतिविधियों के लिए अपने वाहन का उपयोग करते हैं। टायर पर दिया गया सफेद लेटरिंग साइडवॉल के साथ कंट्रास्ट बढ़ाता है और SUV के ओवरऑल लुक को ज्यादा रग्ड और एडवेंचर-फोकस्ड बनाता है।
15-इंच GEOLANDAR A/T कई SUV और यूटिलिटी व्हीकल्स के लिए उपयुक्त है, जिनमें मारुति सुज़ुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) और महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, व्हाइट-लेटर डिजाइन इन वाहनों के साइड प्रोफाइल को और बेहतर बनाता है।
इस मौके पर योकोहामा इंडिया के मार्केटिंग और ओई सेल्स हेड गौरव महाजन ने कहा कि आज के SUV मालिकों के लिए ड्राइविंग केवल एक जगह से दूसरी जगह जाने तक सीमित नहीं है। वाहन अब उनकी व्यक्तिगत पसंद, एडवेंचर और लाइफस्टाइल को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि GEOLANDAR A/T इसी सोच को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और उन ग्राहकों के लिए है, जो अपने SUV में रग्ड और अलग पहचान चाहते हैं।
जियोलैंडर ए/टी (GEOLANDAR A/T) को पहले भारत में इंपोर्ट के जरिए उपलब्ध कराया जाता था। अब इसका उत्पादन योकोहामा इंडिया (Yokohama India) की विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया जा रहा है। फिलहाल 15-इंच Outline White Letter वेरिएंट दो साइज में उपलब्ध है। कंपनी 2027 में भारत में बने 16-इंच से 18-इंच साइज के साथ इस रेंज को और बढ़ाने की योजना बना रही है।