BYD इंडिया 1 मई से बढ़ाएगी EV कीमतें

BYD इंडिया 1 मई से बढ़ाएगी EV कीमतें

BYD इंडिया 1 मई से बढ़ाएगी EV कीमतें
बीवाईडी  इंडिया 1 मई से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 50,000 से 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। यह फैसला कच्चे माल, शिपिंग लागत और वैश्विक सप्लाई चेन दबाव के चलते लिया गया है।

बीवाईडी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 1 मई से अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में 50,000 से 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। यह संशोधन कंपनी के सभी मॉडलों Atto 3 SUV, eMAX 7 MPV, Seal सेडान और Sealion 7 SUV पर लागू होगा। वर्तमान में इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 24.99 लाख रुपये से लेकर 54.90 लाख रुपये तक हैं।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह कीमत वृद्धि कच्चे माल और फ्रेट (शिपिंग) लागत में बढ़ोतरी को संतुलित करने के लिए की जा रही है, जो आयातित मॉडलों और कंपोनेंट्स पर निर्भर सप्लाई चेन को प्रभावित कर रही है।

इस लागत दबाव के पीछे Strait of Hormuz संकट एक बड़ा कारण बनकर उभरा है, जिसे इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने वैश्विक तेल बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आपूर्ति व्यवधान बताया है। इस समुद्री मार्ग से दुनिया के करीब 27% तेल और पेट्रोलियम उत्पाद गुजरते हैं। इसके प्रभावित होने से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल आया है और शिपिंग इंश्योरेंस प्रीमियम भी कई साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं।

इस संकट का असर ईवी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कच्चे माल पर भी पड़ा है। खाड़ी क्षेत्र वैश्विक एल्युमिनियम उत्पादन का करीब 9% और समुद्री सल्फर व्यापार का लगभग 50% हिस्सा रखता है। वहीं, ईवी बैटरी के लिए जरूरी सिंथेटिक ग्रेफाइट, जो पेट्रोलियम कोक पर निर्भर करता है, उसकी सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी (S&P Global Mobility) के अनुसार, फिलहाल ऑटो कंपनियां इन बढ़ती लागतों का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही हैं, लेकिन आने वाले समय में वाहनों की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

भारत में बीवॉयडी (BYD) का बिजनेस इन चुनौतियों से ज्यादा प्रभावित है, क्योंकि कंपनी अपने अधिकांश मॉडल और कंपोनेंट्स आयात करती है। कंपनी के देशभर में 55 से ज्यादा शोरूम हैं और वह जल्द ही Atto 2 लॉन्च के साथ विस्तार की तैयारी कर रही है।

हालांकि, कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आ रही है जब प्रीमियम ईवी  सेगमेंट में मांग स्थिर है, लेकिन ग्राहकों की कीमत को लेकर संवेदनशीलता बनी हुई है। यह कदम भारत में अन्य प्रीमियम और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं की रणनीति के अनुरूप है, जो बढ़ती लागत के बीच मार्जिन बनाए रखने के लिए कीमतों में संतुलित बढ़ोतरी कर रहे हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities