Google for Startups और Antler India ने बेंगलुरु में AI इमर्शन प्रोग्राम लॉन्च किया

Google for Startups और Antler India ने बेंगलुरु में AI इमर्शन प्रोग्राम लॉन्च किया

Google for Startups और Antler India ने बेंगलुरु में AI इमर्शन प्रोग्राम लॉन्च किया
Google for Startups और Antler India ने भारत में AI आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का नाम “Google for Startups Immersion” रखा गया है।


यह दो चरणों वाला हाइब्रिड प्रोग्राम है, जिसे खास तौर पर उन फाउंडर्स, CTOs और टेक्निकल लीडर्स के लिए तैयार किया गया है जिनके पास पहले से लाइव प्रोडक्ट और शुरुआती मार्केट ट्रैक्शन मौजूद है। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 22 मई 2026 तय की गई है।

इस पहल के तहत Google for Startups तकनीकी पाठ्यक्रम (Technical Curriculum) को संभालेगा, जबकि Antler India बिजनेस और वेंचर से जुड़े हिस्से की जिम्मेदारी निभाएगा। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन इमर्शन होगा, जो 2, 4, 9 और 11 जून को आयोजित किया जाएगा। इस चरण में देशभर के लगभग 5,000 स्टार्टअप फाउंडर्स को चार वर्चुअल सेशंस के जरिए जोड़ा जाएगा।

टेक्निकल ट्रैक में AI Studio, Antigravity और Gemini Enterprise Agent Platform जैसे टूल्स पर फोकस किया जाएगा। इसमें खास ध्यान इस बात पर रहेगा कि AI टेक्नोलॉजी को व्यावहारिक रूप से बिजनेस में कैसे लागू किया जाए। वहीं बिजनेस ट्रैक में निवेश के अवसर, यूनिट इकॉनॉमिक्स और मजबूत बिजनेस मॉडल तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स को टेक्नोलॉजी के साथ टिकाऊ बिजनेस ग्रोथ हासिल करने में मदद करना है।

कार्यक्रम का दूसरा चरण ऑफलाइन इमर्शन होगा, जो 26 जून को बेंगलुरु स्थित Google Ananta कैंपस में आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन चरण में शामिल स्टार्टअप्स में से टॉप 25 स्टार्टअप्स का चयन संयुक्त मूल्यांकन और इंटरव्यू प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले 50 स्टार्टअप्स की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी।

चयनित स्टार्टअप्स को Google Cloud इंजीनियर्स के साथ आर्किटेक्चर डिस्कशन, गो-टू-मार्केट रणनीति, प्राइसिंग और फंडरेजिंग से जुड़ी वन-ऑन-वन सेशंस में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम केवल उन स्टार्टअप्स के लिए खुला है जिनके पास लाइव Minimum Viable Product (MVP) और वास्तविक मार्केट ट्रैक्शन है। आइडिया स्टेज पर मौजूद स्टार्टअप्स इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities