PhonePe ने व्यापारियों के लिए लॉन्च किया AI-पावर्ड इंटीग्रेशन सिस्टम

PhonePe ने व्यापारियों के लिए लॉन्च किया AI-पावर्ड इंटीग्रेशन सिस्टम

PhonePe ने व्यापारियों के लिए लॉन्च किया AI-पावर्ड इंटीग्रेशन सिस्टम
डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने व्यापारियों के लिए एक नया AI-पावर्ड इंटीग्रेशन लेयर लॉन्च किया है। इस नई तकनीक का उद्देश्य पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।


कंपनी के अनुसार, अब ऑनलाइन व्यापारी कुछ ही मिनटों में PhonePe पेमेंट गेटवे को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ सकेंगे। यह नई सुविधा AI Coding Assistants और PhonePe की खुद की ‘Integration Intelligence’ तकनीक पर आधारित है। इसकी मदद से व्यापारियों के लिए पेमेंट गेटवे शुरू करने में लगने वाला समय हफ्तों से घटकर सिर्फ कुछ मिनट रह जाएगा।

अब आसान होगी पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन प्रक्रिया

अब तक डेवलपर्स को पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन के लिए तकनीकी डॉक्यूमेंट पढ़ने, कोडिंग समस्याएं सुलझाने और कई दिनों तक टेस्टिंग करने में समय लगता था। लेकिन PhonePe के नए AI Agent के जरिए व्यापारी अब केवल बातचीत आधारित इंटरफेस की मदद से कुछ ही मिनटों में इंटीग्रेशन पूरा कर सकेंगे।

इससे तकनीकी विशेषज्ञता पर निर्भरता कम होगी और छोटे व्यापारियों के लिए भी डिजिटल पेमेंट सिस्टम अपनाना आसान हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक व्यापारियों को तेजी से पेमेंट स्वीकार करने और जल्दी राजस्व बढ़ाने में मदद करेगी।

PhonePe के सीटीओ और फाउंडर राहुल चारी ने कहा कि किसी भी व्यापारी के लिए पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन सबसे लंबी और जटिल प्रक्रियाओं में से एक होती है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने AI Integration Agent को खासतौर पर इस प्रक्रिया को हफ्तों से घटाकर मिनटों में बदलने के लिए तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि यह AI सिस्टम केवल कोड जनरेट नहीं करता, बल्कि पेमेंट सिस्टम को भी समझता है। कंपनी आने वाले समय में AI आधारित और भी कई नए फीचर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

PhonePe के इस नए AI सिस्टम से व्यापारियों को कई फायदे मिलने की उम्मीद है -

तेज इंटीग्रेशन प्रक्रिया:
जो काम पहले कई दिनों में होता था, अब वह AI Agent की मदद से कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकेगा।

कम तकनीकी गलतियां: AI Agent PhonePe के आधिकारिक API सिस्टम और सही डेटा फॉर्मेट का उपयोग करेगा, जिससे इंटीग्रेशन के दौरान होने वाली तकनीकी त्रुटियां कम होंगी।

डेवलपर्स की बढ़ेगी उत्पादकता: डेवलपर्स को अब इंटीग्रेशन पर कम समय खर्च करना पड़ेगा। इससे वे अपने प्रोडक्ट और सेवाओं को बेहतर बनाने पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

छोटे व्यापारियों और SMEs को होगा सबसे ज्यादा फायदा

PhonePe का कहना है कि इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा छोटे और मध्यम उद्योगों (SMEs) को मिलेगा। अक्सर इन कंपनियों के पास बड़े डेवलपर संसाधन नहीं होते, जिसके कारण पेमेंट सिस्टम इंटीग्रेशन में काफी समय लगता है। नई AI-पावर्ड सुविधा की मदद से छोटे व्यापारी बिना तकनीकी रुकावटों के तेजी से ऑनबोर्ड हो सकेंगे और आसानी से डिजिटल पेमेंट स्वीकार कर पाएंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities