इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स को तकनीकी सहायता, मेंटरशिप और वैश्विक नेटवर्क के जरिए तेजी से आगे बढ़ने में मदद करना है।
यह तीन महीने का equity-free प्रोग्राम है, यानी इसमें चुने गए स्टार्टअप्स को Google को कोई हिस्सेदारी नहीं देनी होगी। इस बैच में अधिकतम 20 स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम जुलाई 2026 से शुरू होगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2026 रखी गई है।
यह प्रोग्राम भारत आधारित उन स्टार्टअप्स के लिए खुला है, जो Seed या Series A स्टेज पर हैं और जिनका ऐप पहले से Google Play Store पर उपलब्ध है। आवेदन करने वाले स्टार्टअप्स के लिए यह जरूरी है कि वे अपने प्रोडक्ट में AI और Machine Learning तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हों और भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों को भी लक्ष्य बना रहे हों।
Google का कहना है कि इस पहल के जरिए वह भारतीय स्टार्टअप्स को ऐप क्वालिटी बेहतर बनाने, AI आधारित इनोवेशन को मजबूत करने और बिजनेस ग्रोथ तेज करने में मदद करेगा। इसके तहत स्टार्टअप्स को Google की टेक्नोलॉजी, एक्सपर्ट गाइडेंस और ग्लोबल नेटवर्क का लाभ मिलेगा।
Google में Developer Relations - Startup and Expert Programs के Regional Lead पॉल रविंद्रनाथ ने कहा कि भारत का डेवलपर इकोसिस्टम तेजी से ऐसे AI-first ऐप्स बना रहा है, जो बड़े स्तर पर उपयोगकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि Google Play Accelerator India का लक्ष्य स्टार्टअप्स को बेहतर ऐप क्वालिटी, एडवांस AI फीचर्स और नए ग्रोथ अवसरों तक पहुंचाने में मदद करना है।
अब अपने तीसरे वर्ष में पहुंच चुके इस प्रोग्राम में 12 हफ्तों का structured curriculum शामिल होगा। इसमें app quality, growth strategy, design, data safety और international expansion जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत चुने गए हर स्टार्टअप को एक dedicated Google Startup Success Manager दिया जाएगा। साथ ही उन्हें mentorship sessions, technical audits और performance insights जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। Google के अनुसार, पिछले बैचों में शामिल स्टार्टअप्स को कुल मिलाकर 300 घंटे से अधिक की mentoring दी गई थी।
यह कार्यक्रम hybrid format में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक in-person bootcamp से होगी, जिसके बाद virtual mentorship sessions और on-demand learning sessions आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन नवंबर 2026 में Demo Day के साथ होगा, जहां चयनित स्टार्टअप्स अपने प्रोडक्ट और इनोवेशन को निवेशकों, मीडिया और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने प्रस्तुत करेंगे।
Google के अनुसार, पिछले बैचों में शामिल कई स्टार्टअप्स ने इस कार्यक्रम के जरिए अपने प्रोडक्ट्स में सुधार और बिजनेस ग्रोथ हासिल की है। वर्तमान बैच के लिए आवेदन 24 मई 2026 तक खुले रहेंगे।