GoSats ने सीरीज़ ए फंडिंग में 5 मिलियन डॉलर जुटाए

GoSats ने सीरीज़ ए फंडिंग में 5 मिलियन डॉलर जुटाए

GoSats ने सीरीज़ ए फंडिंग में 5 मिलियन डॉलर जुटाए
GoSats ने सीरीज़ ए फंडिंग राउंड में 5 मिलियन डॉलर (लगभग 42 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Konvoy ने किया, जबकि Y Combinator, Taisu Ventures और कई एंजेल निवेशकों ने भी इसमें भाग लिया।


बेंगलुरु में स्थित इस स्टार्टअप ने इससे पहले जून 2022 में 4 मिलियन डॉलर का प्री-सीरीज़ ए फंड और 2021 में 7 लाख डॉलर (700,000 डॉलर) की सीड फंडिंग हासिल की थी। नई फंडिंग का उपयोग कंपनी यूजर बढ़ाने, अपने फिनटेक प्रोडक्ट्स का विस्तार करने, रिवॉर्ड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, AI आधारित पर्सनलाइजेशन में निवेश करने और इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट व ग्रोथ टीम को मजबूत करने में करेगी।

GoSats की स्थापना 2020 में भाई-बहन मोहम्मद रोशन और रोशनी असलम ने की थी। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को रोजमर्रा की खरीदारी पर Bitcoin और गोल्ड के रूप में रिवॉर्ड कमाने का मौका देता है। यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग, गिफ्ट कार्ड्स और प्रीपेड कार्ड के जरिए Bitcoin जमा कर सकते हैं।

स्टार्टअप भविष्य में नए फिनटेक प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और अपने रिवॉर्ड सिस्टम में नए एसेट क्लास जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही यह उपभोक्ता ब्रांड्स और फिनटेक प्लेटफॉर्म्स के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है।

GoSats का उद्देश्य पारंपरिक फाइनेंस और डिजिटल इकोनॉमी के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि लोग अपनी रोजमर्रा की खर्च के जरिए वैकल्पिक एसेट्स तक पहुंच बना सकें।

वर्तमान में यह प्लेटफॉर्म सालाना लगभग 40 मिलियन डॉलर (करीब 360 करोड़ रुपये) का कारोबार प्रोसेस करता है और अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के Bitcoin और गोल्ड रिवॉर्ड्स वितरित कर चुका है। कंपनी ने Flipkart और Google जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी भी की है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities