Haldiram’s ने दुबई में खोला दूसरा आउटलेट

Haldiram’s ने दुबई में खोला दूसरा आउटलेट

Haldiram’s ने दुबई में खोला दूसरा आउटलेट
हल्दीराम्स ने दुबई के शेख जायद रोड पर अपना दूसरा आउटलेट खोलकर अंतरराष्ट्रीय विस्तार को मजबूत किया है। कंपनी वैश्विक बाजार में भारतीय स्वाद और कके साथ अपनी पहचान को और आगे बढ़ा रही है।

भारतीय स्नैक और मिठाई ब्रांड Haldiram’s ने दुबई में अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार को मजबूत करते हुए Sheikh Zayed Road पर अपना दूसरा आउटलेट शुरू किया है।

कंपनी के अनुसार, यह नया स्टोर वैश्विक बाजार में उसकी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है, जहां ग्राहकों को छोले भटूरे, पाव भाजी जैसे लोकप्रिय भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ भुजिया और मूंग दाल जैसे सिग्नेचर स्नैक्स का स्वाद मिलेगा, जो लंबे समय से ब्रांड की पहचान रहे हैं।

यह लॉन्च Haldiram’s की गुणवत्ता, परंपरा और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, क्योंकि कंपनी भारत के बाहर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। दुनियाभर में भारतीय खाने की बढ़ती मांग को देखते हुए ब्रांड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक समान और बेहतरीन अनुभव देने पर जोर दे रहा है।

यह विस्तार Haldiram’s की रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत वह प्रमुख वैश्विक बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपनी विरासत को भी कायम रखना चाहता है। कंपनी ने ग्राहकों के सपोर्ट के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह उसकी वैश्विक विकास यात्रा की शुरुआत भर है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities