स्विगी बोर्ड में बड़ा बदलाव, किशन-बोथरा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

स्विगी बोर्ड में बड़ा बदलाव, किशन-बोथरा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

स्विगी बोर्ड में बड़ा बदलाव, किशन-बोथरा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
स्विगी ने बोर्ड में बदलाव करते हुए फानी किशन अड्डेपल्ली और राहुल बोथरा को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। वहीं, को-फाउंडर नंदन रेड्डी ने कंपनी छोड़ दी है और नई लीडरशिप के साथ भविष्य की रणनीति पर ध्यान दिया जा रहा है।

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने अपने बोर्ड में कई अहम बदलावों को मंजूरी दी है। कंपनी ने को-फाउंडर फणी किशन अद्देपल्ली (Phani Kishan Addepalli) और ग्रुप सीएफओ राहुल बोथरा को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है।

वहीं, को-फाउंडर नंदन रेड्डी बोर्ड से इस्तीफा देकर कंपनी छोड़ रहे हैं, ताकि वह स्वतंत्र रूप से नए वेंचर्स पर काम कर सकें। रेड्डी हाल ही में स्विगी की कंसीयर्ज ऐप ‘Crew’ का नेतृत्व कर रहे थे। उनके जाने के बाद इस बिजनेस की जिम्मेदारी कंपनी के फूड मार्केटप्लेस सीईओ रोहित कपूर संभालेंगे।

इसके अलावा, रेनान डी कास्त्रो अल्वेस पिंटो (Renan De Castro Alves Pinto) को प्रोसस वेंचर्स (Prosus Ventures) की ओर से नोमिनी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जो रोजर राबाले (Roger Rabalais) की जगह लेंगे।

कंपनी के सीईओ  श्रीहर्ष मजेटी (Sriharsha Majety) ने कहा कि किशन और बोथरा ने कंपनी की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य के विस्तार में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी। स्विगी के अनुसार, ये बदलाव कंपनी की बदलती लीडरशिप संरचना और भविष्य की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities