भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने पहले Initial Public Offering (IPO) के लिए 79 से 84 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी के प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 है। आईपीओ IPO 16 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 सितंबर 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 178 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 178 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी।
हीरो मोटर्स का आईपीओ कुल 1,000 करोड़ तक का है। इसमें 600 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स O P Munjal Holdings और Hero Cycles Limited द्वारा 400 करोड़ तक का Offer for Sale (OFS) शामिल है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹190 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी के कुछ बकाया कर्ज के पुनर्भुगतान, प्रीपेमेंट या रिडेम्पशन के लिए किया जाएगा।
कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त ₹200 करोड़ का इस्तेमाल अपनी गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश स्थित फैसिलिटी की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद पर पूंजीगत खर्च के रूप में करेगी। इसके अलावा, कंपनी इस राशि का इस्तेमाल संभावित अधिग्रहण, अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी करेगी।
हीरो मोटर्स ऑटोमोटिव ओईएम (OEMs) के लिए हाई-इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस डिजाइन, डेवलप, मैन्युफैक्चर और सप्लाई करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन के लिए डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, वैलिडेशन, डेवलपमेंट और सिस्टम-लेवल व कंपोनेंट-लेवल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। इसके उत्पादों का इस्तेमाल टू-व्हीलर्स, परफॉर्मेंस ऑटोमोटिव, ई-बाइक, ऑफ-रोड व्हीकल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों, हेवी-ड्यूटी व्हीकल और इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) जैसे सेगमेंट में होता है।
कंपनी कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT), ईवी ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिक मोटर्स, integrated ड्राइव यूनिट्स और गियर सेट के विकास और उत्पादन में अपनी विशेषज्ञता रखती है। इसके वैश्विक ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू एजी, डुकाटी मोटर होल्डिंग, एनवियोलो, फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट,
हमिंगबर्ड ईवी और एचडब्ल्यूए एजी सहित प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। आईपीओ (IPO) के बुक-रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डैम कैपिटल एडवाइजर्स और जेएम फाइनेंशियल हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज़ इस ऑफर की रजिस्ट्रार है।