Honda ने लॉन्च की नई CB500 बाइक

Honda ने लॉन्च की नई CB500 बाइक

Honda ने लॉन्च की नई CB500 बाइक
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.35 लाख और CB500 को 2.75 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया, जबकि अपडेटेड CB350 रेंज की कीमत ₹1.95 लाख से शुरू होगी।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने नए QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर और CB500 मोटरसाइकिल की कीमतों का ऐलान किया है। कंपनी ने अपडेटेड CB350 मॉडल रेंज की कीमतें भी जारी की हैं। यह जुलाई 2026 में पेश किए गए 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के रोलआउट का हिस्सा है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के जरिए ₹5,000 की शुरुआती टोकन राशि देकर इन पांच मॉडलों में से किसी की भी बुकिंग कर सकते हैं।

होंडा QC3  (Honda QC3) इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,35,000 रखी गई है। शुरुआत में यह दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम के चुनिंदा होंडा रेडविंग आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। इसमें 3.0 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 145 किलोमीटर की सर्टिफाइड IDC रेंज देता है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज करने में 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं। स्कूटर में 32 लीटर स्टोरेज, स्मार्ट की और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है।

Honda CB500 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत ₹2,75,000, स्पोक ट्यूबलेस वेरिएंट की कीमत ₹2,99,900 और स्पोक ट्यूबलेस विद स्ट्राइप वेरिएंट की कीमत ₹3,01,900 है। इसे देशभर में होंडा बिगविंग नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। बाइक में 501cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल-LED लाइटिंग और डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

कंपनी ने अपडेटेड CB350 रेंज भी पेश की है, जिसमें CB350, CB350RS और CB350C शामिल हैं। इनकी कीमत 1,95,200 एक्स-शोरूम से शुरू होती है। अपडेटेड रेंज में अलग-अलग वेरिएंट के लिए नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जबकि 348.6cc एयर-कूल्ड इंजन और मौजूदा मैकेनिकल सेटअप को बरकरार रखा गया है। Honda ने बताया कि अपडेटेड 350cc मॉडल्स की बिगविंग डीलरशिप्स पर डिस्पैच 21 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities