डॉ. यशोधन गोखले बने अमारा राजा के हेड ऑफ इंजीनियरिंग

डॉ. यशोधन गोखले बने अमारा राजा के हेड ऑफ इंजीनियरिंग

डॉ. यशोधन गोखले बने अमारा राजा के हेड ऑफ इंजीनियरिंग
अमारा राजा ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी के बैटरी टेक्नोलॉजी में वाइस प्रेसिडेंट डॉ. यशोधन गोखले को Head of Engineering नियुक्त किया है। वह कंपनी के बैटरी पैक्स और बीईएसएस से जुड़ी इंजीनियरिंग गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डॉ. यशोधन गोखले, जो वर्तमान में JSW Energy में बैटरी टेक्नोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट हैं, अब अमारा राजा (Amara Raja) में Head of Engineering के रूप में शामिल होंगे। अपनी नई भूमिका में वह बैटरी पैक्स और Battery Energy Storage Systems (BESS) से जुड़ी इंजीनियरिंग गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब अमारा राजा अपने न्यू-एनर्जी कारोबार का विस्तार कर रही है और दोनों क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रही है। कंपनी करीब 280 करोड़ रुपये के निवेश से 5 GWh BESS मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित कर रही है, जहां प्रोडक्शन Q4 FY2027 में शुरू होने का लक्ष्य है।

वहीं, तेलंगाना में कंपनी की बैटरी-पैक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के पहले चरण की क्षमता 1.5 GWh है। यहां से टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए बैटरी पैक्स की कमर्शियल सप्लाई पहले ही शुरू हो चुकी है।

डॉ. गोखले को बैटरी टेक्नोलॉजी, मैटिरियल्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 2024 में जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) जॉइन की थी और कंपनी के बैटरी टेक्नोलॉजी प्रोग्राम्स से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वह बैटरिक्स (Battrixx) में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और कल्याणी पावरट्रेन में वाइस प्रेजिडेंट, एनर्जी स्टोरेज के पद पर काम कर चुके हैं।  

उनके करियर में ऑक्टिलियन पावर सिस्टम्स के साथ लंबा अनुभव भी शामिल है, जहां उन्होंने लिथियम-आयन बैटरी सिस्टम और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने कस्टमाइज्ड एनर्जी सॉल्यूशंस और टाटा मोटर्स में भी विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। उनका तकनीकी अनुभव बैटरी-पैक डेवलपमेंट, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS)और एनर्जी स्टोरेज एप्लिकेशन तक फैला हुआ है।

अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी अपनी सब्सिडियरी अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजीज़ के जरिए न्यू-एनर्जी कारोबार का विस्तार कर रही है। कंपनी ने तेलंगाना स्थित अपने गीगा कॉरिडोर के लिए अगले 10 वर्षों में करीब 9,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें न्यू-एनर्जी कारोबार के लिए मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।

डॉ. गोखले की नियुक्ति से कंपनी को ऑटोमोटिव बैटरी पैक्स और स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज दोनों क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। अमारा राजा अपने मौजूदा ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल बैटरी कारोबार के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज के लिए इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को भी मजबूत कर रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities