Ironhill India ने SMOOR के साथ मिलकर अनोखा फ्लेवर अनुभव पेश किया

Ironhill India ने SMOOR के साथ मिलकर अनोखा फ्लेवर अनुभव पेश किया

Ironhill India ने SMOOR के साथ मिलकर अनोखा फ्लेवर अनुभव पेश किया
एक अहम फैसले के तहत Ironhill India, जो देश की प्रमुख ब्रेवरी चेन में से एक है, इसने SMOOR के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए खास क्राफ्ट बीयर और चॉकलेट का अनोखा पेयरिंग अनुभव पेश किया गया है।


यह सहयोग क्राफ्ट बीयर के अलग-अलग फ्लेवर और बढ़िया चॉकलेट के स्वाद को साथ लाता है। इसके लिए एक खास मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें कड़वाहट और मिठास के बीच संतुलन रखा गया है, ताकि लोग स्वाद को नए और बेहतर तरीके से महसूस कर सकें।

SMOOR के फाउंडर विमल शर्मा ने कहा, “चॉकलेट भी क्राफ्ट बीयर की तरह कई तरह के स्वाद और परतों से भरी होती है। इसमें इसकी उत्पत्ति, बनाने का तरीका और स्वाद की गहराई अहम होती है। हमने मिलकर ऐसे पेयरिंग तैयार किए हैं, जो लोगों को स्वाद और नए तरीके से अनुभव करने का मौका देते हैं।”

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य क्राफ्ट और क्रिएटिविटी को एक साथ लाना है, जहां बीयर बनाने की साइंस और चॉकलेट बनाने की कला का मेल किया गया है। यह लिमिटेड एडिशन मेन्यू अब Ironhill India के ब्रेवरी आउटलेट्स और SMOOR के स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसमें खास चॉकलेट और सिग्नेचर क्राफ्ट बीयर के कॉम्बिनेशन शामिल हैं, जो एक-दूसरे के स्वाद को और बेहतर बनाते हैं।

इस मेन्यू को खास तरीके से तैयार किया गया है, जिसमें फ्लेवर को ध्यान में रखते हुए संतुलन, अंतर और गहराई बनाए रखी गई है, ताकि हर पेयरिंग का स्वाद अलग और खास लगे।

Ironhill India के को-फाउंडर विधाता अन्नमनेनि (Vidhatha Annamaneni) कहा, “हम हमेशा क्राफ्ट बीयर के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। SMOOR के साथ यह सहयोग लोगों को फ्लेवर को समझने और अनुभव करने का नया तरीका देता है। चॉकलेट पेयरिंग से हमारी बीयर के अलग-अलग स्वाद को बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता है।”

मेन्यू से आगे बढ़कर, यह साझेदारी हॉस्पिटैलिटी और अल्कोहल इंडस्ट्री में एक नए ट्रेंड को भी दिखाती है, जहां लोग अब खास और अनुभव आधारित खाने-पीने की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। जैसे-जैसे यह इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ऐसी नई और क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स शहरी बाजारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities