लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 में रिकॉर्ड विस्तार दर्ज करते हुए 56 नए होटल साइन किए और 20 होटलों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंपनी का कुल पोर्टफोलियो 269 संपत्तियों तक पहुंच गया है, जिसमें 131 ऑपरेशनल होटल और 138 पाइपलाइन में शामिल हैं।
कंपनी की यह तेज वृद्धि उसके एसेट-लाइट मॉडल को दर्शाती है, जिसके जरिए वह बिना भारी पूंजी निवेश के तेजी से विस्तार कर रही है। वर्तमान में Lemon Tree Hotels 80 से अधिक डेस्टिनेशंस में 130+ होटलों और 11,000 से ज्यादा कमरों के साथ मौजूद है, जो मिड-स्केल सेगमेंट में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
इस दौरान कंपनी ने मेट्रो शहरों से आगे बढ़ते हुए टियर-2 और टियर-3 शहरों, धार्मिक और पर्यटन स्थलों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई। इसमें
तिरुपति, अयोध्या और सोमनाथ जैसे धार्मिक स्थल, साथ ही मालेज घाट, खुरपताल और बरोग जैसे पर्यटन स्थल शामिल हैं।
ब्रांड विस्तार के तहत लेमन ट्री होटल्स ब्रांड ने 27 साइनिंग्स के साथ सबसे बड़ा योगदान दिया, जबकि लेमन ट्री प्रीमियर और कीज़ होटल्स (Keys Hotels) ने क्रमशः 9 और 18 साइनिंग्स के साथ ग्रोथ को सपोर्ट किया। इसके अलावा ऑरिका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और लेमन ट्री रिज़ॉर्ट के जरिए कंपनी ने प्रीमियम और एक्सपीरियंस सेगमेंट में भी सीमित लेकिन रणनीतिक विस्तार किया।
ऑपरेशनल स्तर पर भी कंपनी ने 20 नए होटल शुरू किए, जिससे उसके नेटवर्क और रेवेन्यू क्षमता में मजबूती आई। 31 मार्च 2026 तक लेमन ट्री होटल्स ब्रांड के तहत 144 होटल (71 ऑपरेशनल और 73 पाइपलाइन में) शामिल हैं।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी का अगला चरण भारत के विभिन्न हिस्सों में अपने मिड-स्केल हॉस्पिटैलिटी मॉडल को और व्यापक रूप से विस्तार देने पर केंद्रित है।
मजबूत पाइपलाइन, लगातार साइनिंग और अनुशासित निष्पादन के साथ लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड भारत के तेजी से बदलते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सतत और पूंजी-कुशल विकास के लिए अच्छी स्थिति में है।