Welcomhotel ब्रांड के तहत जल्द खुलने वाले नए स्थानों में सिक्किम का गंगटोक और मध्य प्रदेश के भोपाल व ग्वालियर शामिल हैं।
हाल ही में ITCHL ने M/s. Sandy Resort Private Limited के साथ समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के शिरडीं में बनने वाले 73 कमरों वाले होटल को ऑपरेट करेगी। इसके साथ ही यह साझेदारी ओडिशा के भुवनेश्वर में 84 कमरों वाले दूसरे होटल तक भी बढ़ाई गई है, जो Welcomhotel ब्रांड के तहत होगा।
ITC Hotels Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल चड्ढा ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत खास पल है। Welcomhotel ब्रांड ने शानदार विकास किया है और यह लगातार पहाड़ों, मैदानों और समुद्र के किनारे स्थित विभिन्न स्थानों पर बिजनेस और पर्यटन दोनों क्षेत्रों में फैल रहा है। हम शिरडीं और भुवनेश्वर में भी इसी तरह बेहतरीन और यादगार अनुभव देने का प्रयास करेंगे।”
इन दो नए साइनिंग के साथ Welcomhotel ब्रांड के पास अब कुल 51 होटल हो गए हैं, जिनमें 5500 से ज्यादा कमरे शामिल हैं।
Sandy Resorts Private Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कुमार पात्रा ने कहा, “हमें खुशी है कि हम अपने दोनों होटलों के लिए ITC Hotels Limited के साथ मैनेजमेंट एग्रीमेंट कर रहे हैं। दूसरी पीढ़ी के होटल व्यवसायी के रूप में शिरडी और भुवनेश्वर के होटल हमारे परिवार के लिए बहुत खास हैं। जल्द ही शिरडीं में Welcomhotel शुरू करना हमारे लिए गर्व की बात होगी। हम ITC Hotels टीम के साथ मिलकर भुवनेश्वर होटल को भी बेहतर बनाकर शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
पिछले 12 महीनों में Welcomhotel ब्रांड ने 16 अलग-अलग स्थानों पर नए होटल साइन किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या, सारनाथ और वृंदावन, ओडिशा का भुवनेश्वर, बिहार का बोध गया, राजस्थान के जयपुर और सालासर, गुजरात के करई और राजकोट, कर्नाटक का मैसूरु, आंध्र प्रदेश का नेल्लोर, तेलंगाना के पंजागुट्टा और शंकरपल्ली, उत्तराखंड के देहरादून का सेलाकुई, महाराष्ट्र का शिरडीं और पंजाब का मोहाली शामिल हैं।