अब यह ब्रांड 90 से ज्यादा शहरों में 850 से अधिक स्टोर्स के साथ मौजूद है और भारत के संगठित मोमो मार्केट में एक मजबूत और अग्रणी कंपनी बन चुका है।
कंपनी के, को-फाउंडर और सीईओ सागर दरयानी ने कहा, “एक ही साल में 200 स्टोर्स और 40 नए शहर जोड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारी टीम की मेहनत और मजबूत सप्लाई चेन को दर्शाता है। हमने प्रोडक्ट की गुणवत्ता, ग्राहकों के अनुभव और सर्विस की स्पीड को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया है, और ग्राहकों ने इसे सराहा है।”
साल 2008 में कोलकाता में एक छोटे से आउटलेट से शुरू हुई यह कंपनी अब तेजी से बढ़ते हुए एक बड़े नेटवर्क में बदल चुकी है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने हर 36 घंटे में एक नया स्टोर खोला।
इस विस्तार के पीछे देश में बढ़ती आबादी, लोगों की बढ़ती आय और बाहर खाना खाने की बढ़ती आदत जैसे कारण हैं। कंपनी ने अपने स्टोर्स का नेटवर्क बढ़ाकर ग्राहकों के और करीब पहुंच बनाई है। साथ ही सप्लाई चेन और टेक्नोलॉजी में निवेश करके प्रोडक्ट की गुणवत्ता और डिलीवरी को भी बेहतर किया है।
वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी 150 से 200 नए स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जहां आगे बढ़ने के अच्छे मौके हैं। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक 1200 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है, जो यह दिखाता है कि ब्रांड की मांग सिर्फ विस्तार पर नहीं बल्कि ग्राहकों की पसंद पर आधारित है।
पिछले साल कंपनी ने नए प्रोडक्ट और मेन्यू में बदलाव भी किए, जिससे मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत की। इसके साथ ही 200 नए स्टोर्स खुलने से देशभर में कई लोगों को सीधे रोजगार भी मिला, जिसमें स्टोर ऑपरेशन, सप्लाई चेन और बैकएंड काम शामिल हैं।