यह साझेदारी Kaapi Machines को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, टेक्नोलॉजी सिस्टम, वेयरहाउसिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
इसके अलावा, कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए नए उत्पादों की श्रेणियों में भी अवसर तलाशेगी और इस दौरान Sedna की विशेषज्ञता और क्षमताओं का भी लाभ उठाएगी।
विस्तार और नई तकनीकों पर रहेगा फोकस
Kaapi Machines की स्थापना 2007 में अभिनव माथुर (MD एवं CEO) ने की थी। वह XLRI के पूर्व छात्र हैं और Philips, Wipro Consumer Care तथा Stanley Black & Decker जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। उन्होंने यह कंपनी निल्स एरिक्सन (Director) के साथ मिलकर शुरू की थी, जो वैश्विक कॉफी उद्योग के अनुभवी विशेषज्ञ हैं। निल्स Hemro Group के संस्थापक और Specialty Coffee Association के संस्थापक निदेशकों में भी शामिल रहे हैं।
कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में 150 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल करना है। साथ ही, अगले 2-3 वर्षों में अपने कारोबार का व्यापक विस्तार करने की योजना है।
Kaapi Machines के MD एवं CEO अभिनव माथुर ने कहा, "हम Kaapi Machines के नए विकास चरण में Sedna टीम के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं। HoReCa उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और अधिक संगठित हो रहा है। ऐसे में हम अपने ग्राहकों को नए और इनोवेटिव उत्पाद, तकनीक और समाधान उपलब्ध कराने के लिए अपनी क्षमताओं का विस्तार करना चाहते हैं। हमारी 'ग्राहक पहले' और विशेषज्ञता आधारित कार्य संस्कृति आगे भी हमारी पहचान बनी रहेगी, और यही मूल्य हमें Sedna के साथ जोड़ते हैं।"
HoReCa इकोसिस्टम को मिलेगा मजबूत B2B प्लेटफॉर्म
Sedna HoReCa Pvt Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ पांडेय ने कहा, "अभिनव और Kaapi Machines के साथ यह साझेदारी Sedna के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। Kaapi Machines की गहरी उद्योग विशेषज्ञता, मजबूत ब्रांड पहचान और पूरे भारत में फैला सर्विस नेटवर्क तेजी से बढ़ते इस क्षेत्र में हमारी क्षमताओं को और मजबूत करेगा। यह साझेदारी भारत के फूड सर्विस इकोसिस्टम के लिए सबसे व्यापक B2B प्लेटफॉर्म बनाने के हमारे विज़न को आगे बढ़ाएगी। हम Kaapi Machines की टीम के साथ मिलकर नए अवसरों का लाभ उठाने और देशभर के HoReCa ब्रांड्स को बेहतर समाधान उपलब्ध कराने के लिए उत्सुक हैं।"