Kotak Mahindra Bank ने अनूप कुमार को नया MD & CEO नियुक्त किया

Kotak Mahindra Bank ने अनूप कुमार को नया MD & CEO नियुक्त किया

Kotak Mahindra Bank ने अनूप कुमार को नया MD & CEO नियुक्त किया
RBI ने अनूप कुमार साहा को Kotak Mahindra Bank के नए MD & CEO के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। वह 1 जनवरी 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे।


Kotak Mahindra Bank को अनूप कुमार साहा की नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में नियुक्ति के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी मिल गई है। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स नियुक्ति को औपचारिक रूप देने और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने के लिए आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा।

अनूप कुमार साहा के पास 32 वर्षों से अधिक का प्रोफेशनल अनुभव

साहा फिलहाल Kotak Mahindra Bank में होल-टाइम डायरेक्टर यानी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। वह जनवरी 2026 में बैंक से जुड़े थे। मार्च 2026 से वह बैंक के रिटेल बैंक, डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग फंक्शंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

साहा के पास 32 वर्षों से अधिक का प्रोफेशनल अनुभव है, जिसमें बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस सहित फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव शामिल है। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने GE Capital में क्रेडिट कार्ड्स, सेल्स और एनालिटिक्स के क्षेत्र में काम किया। इसके बाद वह Bajaj Finance के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे और Bharat Heavy Electricals Limited में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग से जुड़े रहे। साहा, अशोक वासवानी की जगह लेंगे, जिन्होंने 2024 में Kotak Mahindra Bank के सीईओ के रूप में पदभार संभाला था।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities