कंपनी का कहना है कि यह निवेश भारत के तेजी से बढ़ते ब्यूटी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विकसित घरेलू ब्रांडों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की रणनीति का हिस्सा है।
साल 2019 में रोहित चावला, सिफत खुराना और विमल भोला द्वारा स्थापित Innovist आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल-फर्स्ट पर्सनल केयर कंपनियों में शामिल है। कंपनी Bare Anatomy और Chemist at Play जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के जरिए साइंस-आधारित, क्लीन-लेबल स्किनकेयर और हेयरकेयर उत्पाद उपलब्ध कराती है। इसके पास अपना रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। कंपनी के उत्पाद डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और देशभर में बढ़ते ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के माध्यम से बेचे जाते हैं।
समझौते के तहत Innovist की फाउंडर टीम अल्पांश (Minority) शेयरधारक के रूप में कंपनी का नेतृत्व जारी रखेगी और L'Oréal India के साथ मिलकर कंपनी के अगले विकास चरण पर काम करेगी। Innovist का पोर्टफोलियो L'Oréal के Consumer Products Division में शामिल किया जाएगा।
L'Oréal के सीईओ निकोलस हिएरोनिमस ने कहा कि यह निवेश भारत में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि L'Oréal की वैश्विक विशेषज्ञता और Innovist की विज्ञान-आधारित उत्पाद श्रृंखला तथा भारतीय उपभोक्ताओं की गहरी समझ का संयोजन भारत के ब्यूटी बाजार के भविष्य को नई दिशा देगा।
L'Oréal Consumer Products Division के अध्यक्ष फैब्रिस मेगार्बेन ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे ब्यूटी बाजारों में से एक है और यह साझेदारी कंपनी को इस तेज़ी से बढ़ते बाजार के केंद्र में स्थापित करेगी। L'Oréal India के कंट्री मैनेजर जैक्स लेबेल ने कहा कि Innovist ने भारत में एक मजबूत और भरोसेमंद ब्रांड बनाया है। दोनों कंपनियां मिलकर नई पीढ़ी के डिजिटल-प्रेमी भारतीय उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच और मजबूत करेंगी।
Innovist के सीईओ एंम को-फाउंडर रोहित चावला ने कहा कि कंपनी की स्थापना इस सोच के साथ की गई थी कि भारतीय उपभोक्ताओं को वैज्ञानिक शोध पर आधारित, पारदर्शी और वैश्विक गुणवत्ता वाले ब्यूटी उत्पाद भारत में ही उपलब्ध कराए जाएं। L'Oréal के साथ यह साझेदारी उसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
को-फाउंडर और सीएमओ सिफत खुराना ने कहा कि Innovist हमेशा बिना किसी समझौते के बेहतर और वैज्ञानिक उत्पाद बनाने पर केंद्रित रही है। वहीं चीफ R&D साइंटिस्ट एवं को-फाउंडर विमल भोला ने कहा कि विज्ञान और अनुसंधान दोनों कंपनियों की साझा ताकत है और यह साझेदारी भविष्य के ब्यूटी इनोवेशन को नई गति देगी।
लेनदेन पूरा होने के बाद L'Oréal अपने वित्तीय परिणामों में Innovist के कारोबार को शामिल करना शुरू करेगा। समझौते के तहत कंपनी ने भविष्य में अल्पांश शेयरधारकों की बची हुई हिस्सेदारी खरीदने का अधिकार भी हासिल किया है। अत: यह अधिग्रहण नियामकीय मंजूरियों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आने वाले महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।