इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क का विस्तार, Beast Cafés की शुरुआत, स्मार्ट वेंडिंग मशीनों की तैनाती और अपने डिजिटल-फर्स्ट बिजनेस को और मजबूत करेगी। कंपनी ने लॉन्च के केवल दो वर्षों के भीतर EBITDA Positive बनने की उपलब्धि भी हासिल की है। यह उसकी मजबूत कारोबारी रणनीति और उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
BeastLife ने हाल ही में एक महीने में ₹20 करोड़ की नेट सेल्स दर्ज की, जो कंपनी के ₹15 करोड़ के आंतरिक लक्ष्य से काफी अधिक है। यह आंकड़ा GST और रिटर्न समायोजित करने के बाद की वास्तविक बिक्री (Net Sales) को दर्शाता है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी का Annual Revenue Run Rate (ARR) लगभग ₹240 करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्ष 2024 में प्रसिद्ध फिटनेस इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और Mamaearth के पूर्व अधिकारी राज विक्रम गुप्ता द्वारा स्थापित BeastLife एक नई पीढ़ी का भारतीय न्यूट्रिशन ब्रांड है। कंपनी का उद्देश्य वैज्ञानिक शोध पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
कंपनी मुख्य रूप से डिजिटल-फर्स्ट मॉडल पर काम करती है और प्रोटीन सप्लीमेंट, क्रिएटिन, मास गेनर, मल्टीविटामिन तथा अन्य वेलनेस उत्पाद उपलब्ध कराती है। इसके उत्पाद फिटनेस प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। हाल ही में BeastLife ने ₹20 करोड़ की नई फंडिंग जुटाई है। इस पूंजी का उपयोग नए उत्पादों के विकास, रिसर्च एवं डेवलपमेंट (R&D) को मजबूत करने और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की योजनाओं को गति देने के लिए किया जाएगा।
कंपनी अपने अगले विकास चरण में पूरे भारत में ऑफलाइन मौजूदगी को मजबूत करने की योजना बना रही है। इसके तहत रणनीतिक रिटेल साझेदारियों, Beast Cafés और जिम, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों तथा अन्य अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तकनीक आधारित स्मार्ट वेंडिंग मशीनों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर BeastLife के, को-फाउंडर गौरव तनेजा ने कहा, "हमने प्रति माह ₹15 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य रखा था, लेकिन एक ही महीने में ₹20 करोड़ की नेट सेल्स हासिल कर उसे पार कर लिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने यह उपलब्धि एक लाभदायक और टिकाऊ बिजनेस मॉडल के साथ हासिल की है। हमारा फोकस हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, पारदर्शिता और ग्राहकों को वास्तविक मूल्य देने पर रहा है। हमें विश्वास है कि उत्पाद नवाचार, नए बाजारों में विस्तार और उपभोक्ताओं तक बेहतर पहुंच के जरिए FY27 में ₹250 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को हासिल करेंगे।"
BeastLife के, को-फाउंडर राज विक्रम गुप्ता ने कहा कि कंपनी के विकास का अगला चरण मजबूत Omnichannel रणनीति पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल कारोबार के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल, Beast Cafés और स्मार्ट वेंडिंग नेटवर्क के माध्यम से कंपनी अपने उत्पादों को ग्राहकों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी। मजबूत वितरण नेटवर्क, बढ़ते उपभोक्ता समुदाय और लाभदायक बिजनेस मॉडल के साथ BeastLife का लक्ष्य भारत के अग्रणी न्यूट्रिशन और वेलनेस ब्रांड्स में शामिल होना है।
कंपनी का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में ऑफलाइन बिक्री का योगदान लगातार बढ़ेगा, क्योंकि महानगरों के साथ-साथ उभरते शहरों में भी विश्वसनीय न्यूट्रिशन ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।
मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो, बढ़ती ब्रांड पहचान और तेजी से विस्तार करते ग्राहक आधार के साथ BeastLife भारत से एक विश्वस्तरीय न्यूट्रिशन ब्रांड बनाने के अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही कंपनी सतत (Sustainable) और लाभदायक विकास (Profitable Growth) पर भी लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है।