Magnolia Bakery का गुरुग्राम में विस्तार, CyberHub में दूसरा आउटलेट खुला

Magnolia Bakery का गुरुग्राम में विस्तार, CyberHub में दूसरा आउटलेट खुला

Magnolia Bakery का गुरुग्राम में विस्तार, CyberHub में दूसरा आउटलेट खुला
Magnolia Bakery 23 जनवरी 2026 को गुरुग्राम के साइबरहब में अपना दूसरा आउटलेट खोलने जा रही है। यह निर्णय शहर में पहले स्टोर पर मिले शानदार कस्टमर फीडबैक को देखते हुए लिया गया है।


इस विस्तार से ब्रांड की मिठाइयों और डेसर्ट्स की लगातार मांग का संकेत मिलता है और यह उच्च-फुटफॉल वाले शहरी स्थानों पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा है।

साल 1996 में न्यूयॉर्क सिटी के वेस्ट विलेज में ब्लेकर स्ट्रीट पर स्थापित Magnolia Bakery ने अपनी पहचान क्लासिक अमेरिकी डेसर्ट्स के इर्द-गिर्द बनाई है, जिनमें इसकी मशहूर बनाना पडलिंग विशेष रूप से लोकप्रिय है। वर्षों में, ब्रांड ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया है, लेकिन हमेशा ताजगी से तैयार किए गए बेक्ड गुड्स के मूल स्वरूप को बनाए रखा है।

Magnolia Bakery ने नवंबर 2025 में गुरुग्राम में प्रवेश किया था। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों की पॉजिटिव फीडबैक और स्थिर मांग ने शहर में दूसरा आउटलेट खोलने का निर्णय लेने में मदद की, जिससे स्थानीय उपस्थिति और मजबूत हुई। भारत में Magnolia Bakery का संचालन Spago Foods द्वारा किया जा रहा है। साइबरहब का यह नया आउटलेट भारत में ब्रांड के विस्तार की रणनीति में एक और कदम है। इस नए स्टोर के साथ, भारत में Magnolia Bakery की कुल स्टोर संख्या 12 हो जाएगी, जिनमें पहले से बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में आउटलेट शामिल हैं।

गुरुग्राम के प्रमुख फूड और सोशल डेस्टिनेशन, साइबरहब में स्थित नया आउटलेट 1,482 वर्ग फीट में ग्राउंड फ्लोर पर फैला है। स्टोर का लेआउट और डिज़ाइन Magnolia Bakery के स्थापित प्रारूप का पालन करता है, जिसे डाइन-इन और टेकअवे दोनों अनुभवों के लिए सहज और परिचित वातावरण में तैयार किया गया है।

Spago Foods के, को-फाउंडर ज़ोनू रेड्डी ने कहा “गुरुग्राम में हमारा पहला स्टोर हमें इस शहर में Magnolia Bakery के लिए मजबूत रुचि दिखी, साइबरहब हमें इस रुचि को बढ़ाने का अवसर देता है, क्योंकि यह स्थान अपने स्वादिष्ट व क्रिएटिव फूड और सोशल कल्चर के लिए जाना जाता है। हम अपने मेहमानों का स्वागत करने और इस नए स्टोर में अपने सिग्नेचर डेसर्ट्स साझा करने के लिए उत्साहित हैं।”

अन्य आउटलेट्स की तरह, साइबरहब स्टोर में भी हर दिन ताजगी से तैयार उत्पाद उपलब्ध होंगे। मेन्यू में ब्रांड की लोकप्रिय बनाना पडलिंग के साथ केक, कपकेक, ब्राउनीज़ और आइसक्रीम शामिल हैं। गुरुग्राम में दूसरा आउटलेट खोलने का यह कदम Magnolia Bakery की भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और प्रमुख शहरी बाजारों में विस्तार जारी रखने की रणनीति का संकेत देता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities