रूबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी (Rubystone Hospitality) ने मेहरदीप सिंह को अपना नया जनरल मैनेजर – कॉरपोरेट अफेयर्स नियुक्त किया है। अपने नए पद में वे कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व को रिपोर्ट करेंगे और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, पब्लिक पॉलिसी, ब्रांड प्रतिष्ठा के साथ-साथ सरकारी और नियामक संस्थाओं से जुड़ाव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मेहरदीप सिंह को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनकी मजबूत पहचान रही है। उनकी राजनीतिक एडवोकेसी, कॉरपोरेट विज़िबिलिटी और कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी में विशेषज्ञता से कंपनी की विस्तार योजनाओं को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मेहरदीप सिंह ने कहा कि वे कंपनी के विज़न के अनुरूप काम करने और प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ मजबूत संबंध बनाने को लेकर उत्साहित हैं।
रूबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी (Rubystone Hospitality) के फाउंडर संदीप सिंह ने कहा, “हमारे भविष्य के विस्तार और निरंतर सफलता की योजनाओं को देखते हुए, मेहरदीप का कॉरपोरेट अफेयर्स और स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट का अनुभव हमें संस्थागत साझेदारों के साथ बेहतर स्थिति में रखने में मदद करेगा।”
वहीं, मेहरदीप सिंह ने कहा, “यह अवसर बिल्कुल सही समय पर आया है और मैं एक ऐसी कंपनी से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं जो नवाचार के जरिए पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार विकास पर केंद्रित है।”
रूबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी (Rubystone Hospitality) अपने पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ-साथ पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं को अपनाने पर लगातार फोकस बनाए हुए है।