मिराज एंटरटेनमेंट ने समीर मुंशी को COO नियुक्त किया, संचालन और विकास को मिलेगी नई गति

मिराज एंटरटेनमेंट ने समीर मुंशी को COO नियुक्त किया, संचालन और विकास को मिलेगी नई गति

मिराज एंटरटेनमेंट ने समीर मुंशी को COO नियुक्त किया, संचालन और विकास को मिलेगी नई गति
मिराज एंटरटेनमेंट ने समीर मुंशी को अपना नया मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer - COO) नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट - ऑपरेशंस एवं F&B के पद पर कार्यरत थे।


सिनेमा एग्ज़िबिशन और शॉपिंग सेंटर संचालन के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, मुंशी अब कंपनी के विभिन्न लोकेशनों पर संचालन और बिजनेस डेवलपमेंट का नेतृत्व करेंगे। उनकी जिम्मेदारियों में परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, विभिन्न प्रॉपर्टीज़ में प्रक्रियाओं का मानकीकरण (स्टैंडर्डाइजेशन) करना और पूरे संगठन में तकनीक के उपयोग को तेज़ करना शामिल होगा।

ऑपरेशंस के साथ-साथ समीर मुंशी कंपनी के फूड एंड बेवरेज (F&B) कारोबार का नेतृत्व भी जारी रखेंगे। उनका फोकस प्रीमियम फूड ऑफरिंग, क्षेत्रीय स्वाद के अनुरूप मेन्यू इनोवेशन और कॉर्पोरेट ब्रांड्स के साथ रणनीतिक साझेदारियों पर रहेगा। वह सीधे मिराज ग्रुप की नेतृत्व टीम को रिपोर्ट करेंगे।

इस नियुक्ति पर मिराज ग्रुप के ग्रुप सीईओ अरविंद जैन ने कहा, "समीर का प्रमोशन उनके प्रति हमारे भरोसे और उनके शानदार प्रदर्शन का स्वाभाविक परिणाम है। सिनेमा ऑपरेशंस और F&B बिजनेस की उनकी गहरी समझ उन्हें हमारी विकास योजनाओं का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कंपनी ग्राहक-केंद्रित सोच और परिचालन उत्कृष्टता के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।"

अपनी नई भूमिका पर समीर मुंशी ने कहा, "F&B अब हमारे लिए एक मजबूत ग्रोथ इंजन बन चुका है। मेरा लक्ष्य बेहतर ऑपरेशनल बेंचमार्किंग और टेक्नोलॉजी-आधारित स्केलेबल प्रक्रियाओं के जरिए मिराज के ऑपरेशंस को केवल एक सपोर्ट फंक्शन नहीं, बल्कि हमारी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त में बदलना है।"


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities