Montra Electric ने EVIATOR की 1,000वीं यूनिट का रोलआउट किया

Montra Electric ने EVIATOR की 1,000वीं यूनिट का रोलआउट किया

Montra Electric ने EVIATOR की 1,000वीं यूनिट का रोलआउट किया
मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने चेन्नई स्थित अपने प्लांट से एविएटर इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल की 1,000वीं यूनिट का रोलआउट किया है।

मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (eSCV) EVIATOR की 1,000वीं यूनिट को तमिलनाडु के चेन्नई स्थित पोननेरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से रोलआउट किया है। यह उपलब्धि भारत में इलेक्ट्रिक कार्गो मोबिलिटी को बढ़ाने की दिशा में कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन मानी जा रही है।

कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल हुई है जब ई-कॉमर्स, FMCG और लास्ट-माइल डिलीवरी सेक्टर में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने EVIATOR पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए EVIATOR 350 (32 kWh) और EVIATOR 350L+ (50 kWh) वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं, जिससे eSCV सेगमेंट में उसकी मौजूदगी और मजबूत हुई है।

शहरी लॉजिस्टिक्स जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए EVIATOR में 1.7 टन की पेलोड क्षमता और 10.3 फीट का लोडिंग डेक दिया गया है, जिससे शहरों के भीतर हाई-वॉल्यूम कार्गो ट्रांसपोर्ट आसान हो सके। यह वाहन लिक्विड-कूल्ड Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी से लैस है और 170+ किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। साथ ही इसमें CCS2 DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी लगभग 60 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है। वाहन की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

मोंट्रा इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डायरेक्टर जलज गुप्ता ने कहा, “हमारे 1,000वें EVIATOR का रोलआउट हमारी स्केल-अप यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह मुख्यधारा लॉजिस्टिक्स सेक्टर में इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। यह उपलब्धि वास्तविक उपयोग और विविध ऑपरेटिंग परिस्थितियों में वाहन के प्रदर्शन पर आधारित है, जो हमारे ग्राहकों के लिए बेहतर अपटाइम और मजबूत रिटर्न सुनिश्चित करने की दिशा में हमारे फोकस को मजबूत करती है।”

वहीं मोंट्रा इलेक्ट्रिक((e-SCV) के सीईओ साजू नायर ने कहा, “1,000 वाहनों का यह माइलस्टोन EVIATOR प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और कठिन लॉजिस्टिक्स परिस्थितियों में इसके बेहतर प्रदर्शन का मजबूत प्रमाण है। हमारे विस्तारित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ हम विविध ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं और फ्लीट ऑपरेटरों को ऐसे समाधान प्रदान कर रहे हैं जो उपयोग, दक्षता और कुल स्वामित्व लागत (TCO) को बेहतर बनाते हैं।”

14.58 लाख (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत) की शुरुआती कीमत के साथ EVIATOR उन व्यवसायों के लिए एक तकनीक-आधारित और स्केलेबल समाधान प्रदान करता है, जो इलेक्ट्रिक फ्लीट की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities