New Age Makers’ Institute of Technology (NAMTECH), ArcelorMittal Nippon Steel India की एक गैर-लाभकारी शैक्षणिक पहल और भारत का पहला Manufacturing Engineering Technology (MET) पर केंद्रित संस्थान है। NAMTECH ने हाल ही में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) के साथ Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। SPPU भारत की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है और इसका 77+ वर्षों का संस्थागत अनुभव है।
यह साझेदारी SPPU की शैक्षणिक विशेषज्ञता और NAMTECH के इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड शिक्षा मॉडल को एक साथ लाएगी। इसका उद्देश्य वर्कफोर्स डेवलपमेंट को बढ़ावा देना और भारत के मैन्युफैक्चरिंग तथा हाई-टेक सेक्टर्स के लिए इंडस्ट्री-रेडी टैलेंट तैयार करना है।
इस साझेदारी के तहत उभरती इंडस्ट्री जरूरतों के अनुसार भविष्य के लिए जरूरी क्षमताएं विकसित करने पर संयुक्त पहल की जाएगी। NAMTECH और SPPU अकादमिक शिक्षा, इंडस्ट्री की जरूरतों और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बीच मजबूत संबंध बनाने की दिशा में काम करेंगे।
दोनों संस्थान चार प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे:
} उभरती इंडस्ट्री जरूरतों के अनुसार भविष्य-केंद्रित और रोजगार-उन्मुख पाठ्यक्रम और कार्यक्रम विकसित करना।
} इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए अपस्किलिंग और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करना।
} स्टूडेंट्स और फैकल्टी के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम और प्रैक्टिकल लर्निंग के अवसर उपलब्ध कराना।
} वास्तविक इंडस्ट्री चुनौतियों से जुड़े एप्लाइड रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करना।
यह MoU तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी जरूरतों के लिए भारत के वर्कफोर्स को तैयार करने में अकादमिक संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच बेहतर सहयोग की जरूरत को दर्शाता है।
अपनी-अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए NAMTECH और SPPU का उद्देश्य अधिक स्टूडेंट-सेंट्रिक और इंडस्ट्री-रिलेवेंट शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह साझेदारी स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ऐसी क्षमताएं विकसित करने के नए अवसर तैयार करेगी, जो भविष्य में रोजगार की जरूरतों के अनुरूप होंगी।
इस अवसर पर NAMTECH के बोर्ड मेंबर, श्री केदार तांबे ने कहा, “हमें सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी जैसे समृद्ध शैक्षणिक विरासत वाले संस्थान के साथ साझेदारी करके गर्व है। इस साझेदारी के जरिए हम सेमीकंडक्टर और हाई-टेक सेक्टर्स में भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स विकसित करने में योगदान देना चाहते हैं। भारत के अगले चरण के टेक्नोलॉजिकल और इंडस्ट्रियल विकास के लिए जरूरी टैलेंट तैयार करने में अकादमिक संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण है। हम आने वाले वर्षों में साथ मिलकर सार्थक काम करने और इंजीनियरिंग तथा टेक्नोलॉजी शिक्षा में महिलाओं के लिए अधिक अवसर तैयार करने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं।”