AI Data Centre Campus के लिए TCS की HyperVault करेगी 7.4 अरब डॉलर तक का निवेश

AI Data Centre Campus के लिए TCS की HyperVault करेगी 7.4 अरब डॉलर तक का निवेश

AI Data Centre Campus के लिए TCS की HyperVault करेगी 7.4 अरब डॉलर तक का निवेश
TCS की यूनिट HyperVault तेलंगाना में 264 एकड़ में बनने वाले 1GW AI Data Centre Campus में 7.4 अरब डॉलर तक निवेश करेगी।


Tata Consultancy Services (TCS) की एक सहायक कंपनी और उसके साझेदार तेलंगाना में 1 गीगावॉट का AI Data Centre Campus बनाने के लिए 700 अरब रुपये (7.41 अरब डॉलर) तक निवेश करेंगे। TCS की सहायक कंपनी HyperVault ने इस प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद में 264 एकड़ जमीन हासिल की है। इसे कई चरणों में विकसित किया जाएगा।

यह सुविधा AI कंपनियों और Hyperscalers के लिए तैयार की जाएगी और AI Training तथा Inference के लिए High-Density GPU Deployments को सपोर्ट करेगी। HyperVault के अनुसार, पूरी तरह तैयार होने के बाद यह Campus भारत की सबसे बड़ी AI Infrastructure Facilities में शामिल हो सकता है।

Green Energy और Water-Neutral Design पर रहेगा फोकस

इस Campus में Green Energy का इस्तेमाल किया जाएगा और Water-Neutral Design Principles को अपनाया जाएगा। HyperVault और उसके साझेदार इस Infrastructure को कई चरणों में तैयार करने और मैनेज करने की उम्मीद कर रहे हैं।

TCS के सीईओ के. कृतिवासन (K Krithivasan) ने कहा कि Hyderabad में Global Customers की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी Scale, Talent और Ecosystem मौजूद है।

यह घोषणा TCS द्वारा Porsche AG की Automotive और Consulting Unit MHP को खरीदने के लिए सहमति जताने के कुछ दिनों बाद हुई है। कंपनी Traditional IT Services से आगे बढ़कर अपनी Services का विस्तार कर रही है। TCS ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपने Financial Partners का खुलासा नहीं किया है। यह कदम कंपनी के पारंपरिक कम पूंजी निवेश वाले और Organic Growth Model से एक बदलाव को दर्शाता है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities